ईस्ट बंगाल बनी आईडब्ल्यूएल 2025-26 चैंपियन

0
32

कोलकाता : ईस्ट बंगाल एफसी ने इंडियन वुमेन्स लीग 2025-26 का खिताब शानदार अंदाज में अपने नाम किया, जब उन्होंने मंगलवार, 12 मई 2026 को नीता फुटबॉल अकादमी को 2-0 से हराकर दो मैच बाकी रहते हुए लगातार अपना ताज बरकरार रखा।

दिन के अन्य मुकाबलों में गोकुलम केरल एफसी ने श्री भूमि एफसी को 1-0 से हराया, जबकि सेथुएफसी और सेसा फुटबॉल अकादमी के बीच 1-1 से ड्रॉ रहा। मैच डे 12 के बाद अंक तालिका में चैंपियन ईस्ट बंगाल एफसी 33 अंकों के साथ शीर्ष पर है।

सेथु एफसी 23 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि किक स्टार्ट एफसी कर्नाटक 19 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। नीता फुटबॉल अकादमी और गोकुलम केरल एफसी 16-16 अंकों के साथ मध्य स्थान पर हैं, जबकि सेसा फुटबॉल अकादमी तीन अंकों के साथ आठवें स्थान पर है।

ईस्ट बंगाल एफसी – 2 (सौम्या गुगुलोथ 25’, 65’) नीता फुटबॉल अकादमी – 0

ईस्ट बंगाल ने अपने घरेलू दर्शकों के सामने नीता फुटबॉल अकादमी के खिलाफ 2-0 की सहज जीत दर्जकर खिताब अपने नाम किया। पूरे सीज़न में दबदबा बनाए रखने वाली टीम ने एक बार फिर दिखाया कि वह क्यों सबसे मजबूत दावेदार थी। मेजबान टीम ने शुरुआत से ही खेल की गति पर नियंत्रण रखा और 25वें मिनट में बढ़त हासिल की।आशालता देवी के सेंटर-बैक पोजिशन से आए लंबे पास पर सौम्या गुगुलोथ ने शानदार स्कूप शॉट लगाकर गोल किया।

दूसरे हाफ में 1-0 की बढ़त के साथ उतरी ईस्ट बंगाल ने गेंद पर नियंत्रण बनाए रखा और दूसरा गोल करने के लिए दबाव बनाती रही। 65वें मिनट में टीम की आक्रामक मंशा रंग लाई।फज़ी लाइक्वापुट के बेहतरीन पास पर सौम्या ने डिफेंडर को छकाया, गोलकीपर को पार किया और शांत तरीके से गेंद को जाल में डालकर अपना और टीम का दूसरा गोल किया।

ईस्ट बंगाल ने लगातार मौके बनाए और 91वें मिनट में सुलंजना का शॉट क्रॉस बार से टकराया। दूसरी ओर, नीता एफए आक्रमण में ज्यादा प्रभाव नहीं दिखा सकी और ईस्ट बंगाल ने पूरे मैच में नियंत्रण बनाए रखा। नीता एफए की निशिमा कुमारी को 72वें मिनट में येलो कार्ड मिला।

अंतिम समय में बढ़त को सुरक्षित रखने के लिए ईस्ट बंगाल ने फज़ीला और रेस्टीननजिरी को बाहर किया, जबकि रुबीना खातून और श्राबनीमुर्मू को इंजरी टाइम (90+3’) में मैदान पर उतारा गया। दो गोल करने वाली सौम्या गुगुलोथ को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

श्री भूमि एफसी – 0 गोकुलम केरल एफसी – 1 (एमुएजेओगबियागबेव्हा 42’)

गोकुलम केरल एफसी ने ईस्ट बंगाल ग्राउंड में खेले गए कड़े मुकाबले में श्री भूमि एफसी को 1-0 से हराया। पहले हाफ में मेहमान टीम ज्यादा खतरनाक नजर आई और लगातार श्री भूमि की रक्षापंक्ति पर दबाव बनाती रही। इसका फायदा उन्हें हाफ टाइम से ठीक पहले मिला, जब 42वें मिनट में कप्तान एमुएजेओगबियागबेव्हा ने गोलकर टीम को बढ़त दिलाई।

दूसरे हाफ में श्रीभूमि ने बराबरी के लिए जोर लगाया, लेकिन गोकुलम की मजबूत रक्षा को भेद नहीं सकी। 80वें और 87वें मिनट में क्रमशः तो इजामथोइबिसानाचानू और मौसुमी मुर्मू को येलो कार्ड मिला। गोकुलम ने अंतिम मिनटों में समय प्रबंधन करते हुए जीत सुनिश्चित की। ओगबियागबेव्हा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

सेथु एफसी – 1 (एसलिंडाकॉम 9’) सेसा फुटबॉल अकादमी – 1 (मॉरीनआचिएंग 59’)

नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेले गए इस मुकाबले में सेथुएफसी और सेसाफुटबॉलअकादमी के बीच 1-1 से ड्रॉ रहा। सेथु ने 9वें मिनट में एसलिंडाकॉम के गोल से बढ़त बनाई और पहले हाफ तक इसे बरकरार रखा। दूसरे हाफ में सेसा ने वापसी की और 59वें मिनट में मॉरीनआचिएंग ने गोलकर स्कोर बराबर कर दिया। इसके बाद दोनों टीमों ने जीत के लिए प्रयास किए, लेकिन मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। आचिएंग को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

गढ़वाल यूनाइटेड एफसी – 0 किक स्टार्ट एफसी, कर्नाटक – 1 (अरुणाबाग 41’)

किक स्टार्ट एफसी कर्नाटक ने गढ़वाल यूनाइटेड एफसी को 1-0 से हराया। मुकाबला शुरू से ही कड़ार हा, जहां दोनों टीमें मिडफील्ड पर नियंत्रण के लिए संघर्ष करती रहीं। 41वें मिनट में अरुणाबाग ने सटीक फिनिश के साथ गोलकर किक स्टार्ट को बढ़त दिलाई।

दूसरे हाफ में गढ़वाल ने बराबरी की कोशिश की, लेकिन किक स्टार्ट की मजबूत रक्षा को भेद नहीं सकी। अंतिम समय में किए गए रणनीतिक बदलावों के साथ किक स्टार्ट ने बढ़त बनाए रखी और तीन अंक हासिल किए।अरुणा बाग को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here