कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर पहुंची आलिया भट्ट का गॉर्जियस लुक हर किसी का ध्यान खींच रहा। पीच कलर के काउचर गाउन में रेडी अभिनेत्री ने इस फिगर हगिंग आउटफिट संग शिफॉन दुपट्टे को लहराकर रेड कार्पेट पर स्पेशल बना दिया।
अभिनेत्री का कान्स फिल्म फेस्टिवल से सेकेंड लुक सामने आ चुका है। जिसमे वो पीच आउटफिट में रेडी दिख रही हैं। उनका ये लुक फैंस के साथ फ्रेंच धरती पर हॉलीवुड सेलिब्रेटीज को भी पसंद आ रहा है। स्टनिंग, सिंपल और ग्लैमरस दिख रहा उनका लुक पूरी तरह से क्लासिक था और दुनियाभर के लोगों का ध्यान खींच रहा।

आलिया भट्ट ने कान्स के रेड कार्पेट पर एंट्री के लिए बिना किसी डाउट के स्टनिंग लुक को कैरी किया। पीच कलर के गाउन में वो अपनी परफेक्ट फिगर फ्लांट करते दिख रही थी। साथ में मैचिंग शिफॉन का दुपट्टा इस गाउन को पूरी तरह से रेड कार्पेट के लिए परफेक्ट बना रहा था।
उन्होंने इंटरनेशनल इवेंट के लिए बॉडी हगिंग स्ट्रेपलेस गाउन को चुना। जिसकी स्क्लप्चर डिजाइन खास बना रही थी। प्लजिंग नेकलाइन और सेंटर पर प्लजिंग इल्यूजन डिटेल ड्रेस को खास बना रहा था। वहीं इस ब्यूटीफुल सी ड्रेस की खूबसूरती बढ़ा रहा था सॉफ्ट, फ्लोई, लांग शिफॉन दुपट्टा। जिसे आलिया ने दोनों हाथों पर लपेटकर कैरी किया था।

बता दें कि आलिया का ये कस्टम पीच काउचर गाउन तमारा राल्फ से लिया गया है। जिसे रिया कपूर ने स्टाइल किया है। आलिया भट्ट का ये लुक ड्रीमी पीच ड्रेस में काफी रोमांटिक सा दिख रहा था। जिसे उन्होंने मेकअप के मामले में काफी मिनमल रखा। सटल शिमर और न्यूड ग्लॉसी लिप्स के साथ सॉफ्ट और पीच टोन बेस और साथ में पीच ब्लश खूबसूरती बढ़ा रहा था।
बता दें कि दुनिया में फैशन जगत के सबसे बड़े इवेंट में से एक कान्स फिल्म फेस्टिवल में आलिया इंडियन ब्रांड आम्रपाली ज्वैलर्स के नेकपीस को पहनकर पहुंची।

पीच कलर के मैचिंग स्टोन के साथ इस नेकपीस में 168.7 कैरेट के दुर्लभ कोरल स्टोन लगे थे। इन कोरल स्टोन को गोलकुंडा डायमंड के साथ जड़कर तैयार किया गया था। वहीं कानों में स्क्वेअर शेप डायमंड स्टड चोपार्ड ब्रांड से लिए गए थे।
कान्स फिल्म फेस्टिवल में आलिया भट्ट ने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के पुराने सोच और बॉक्स ऑफिस के नजरिए पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज भी भारत में अधिकतर फिल्में पुरुष दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखकर बनाई जाती हैं, जबकि महिला दर्शकों की ताकत को नजरअंदाज किया जाता है। इस मुद्दे पर बात करते हुए उन्होंने हॉलीवुड फिल्म बार्बी की ऐतिहासिक सफलता का उदाहरण भी दिया।
बातचीत में उन्होंने कहा कि दुनिया भर में महिला दर्शकों वाली फिल्मों ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने द डेविल वियर्स प्राडा और वुदरिंग हाइट्स जैसे उदाहरणों का जिक्र करते हुए कहा कि महिलाओं को केंद्र में रखकर बनाई गई कहानियां भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर सकती हैं। अभिनेत्री ने सवाल उठाया कि जब भारतीय सिनेमा में अक्सर यह कहा जाता है कि 75 प्रतिशत दर्शक पुरुष हैं, तो महिलाओं की पसंद और उनकी भागीदारी को कम क्यों आंका जाता है।
अभिनेत्री ने आगे कहा कि फिल्मों को किसी एक जेंडर तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि कहानी सबसे अहम होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चाहे फिल्म में हीरो हो या हीरोइन, इससे फर्क नहीं पड़ना चाहिए। कान्स में आलिया लॉरियल पेरिस की ग्लोबल एंबेसडर के तौर पर शामिल हुई थीं। काम के मोर्चे पर अभिनेत्री जल्द ही लव एंड वॉर में रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी।
ये भी पढ़े : फ्लोरल प्रिंटेड ड्रेस में आलिया भट्ट ने लूटी महफिल, हर नजर ठहर गई













