लखनऊ। यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन के आयोजन को सुचारु और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है। आयोजन से जुड़े अलग-अलग पक्षों की जिम्मेदारियों के लिए आयोजन कमेटी, रिसेप्शन कमेटी, मेडिकल कमेटी, हॉस्पिटैलिटी कमेटी, ग्राउंड एवं पिच कमेटी, मीडिया कमेटी, एंटी-करप्शन कमेटी, सीनियर एडवाइजरी कमेटी तथा टैलेंट सर्च कमेटी का गठन किया गया है।
आयोजन, रिसेप्शन, मेडिकल, हॉस्पिटैलिटी, मीडिया और टैलेंट सर्च समेत नौ कमेटियों में सौंपी गई जिम्मेदारियां
यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने बताया कि इन कमेटियों के गठन के साथ लीग के आयोजन से जुड़े विभिन्न कार्यों के लिए जिम्मेदारियां अलग-अलग स्तर पर तय की गई हैं, जिससे लीग के आयोजन से लेकर खिलाड़ियों, अतिथियों, मीडिया और दर्शकों से जुड़े पहलुओं को व्यवस्थित रूप से संचालित किया जा सके।
आयोजन कमेटी में सुनील जोशन (आगरा), बीडी शुक्ला (मैनपुरी), मोहनलाल अग्रवाल (फर्रुखाबाद), फैसल शेरवानी (अलीगढ़), अजीज खान (सोनभद्र), आनंद पाठक (शाहजहांपुर), शाश्वत सिंह (गाजीपुर), असद अहमद (सुल्तानपुर) और संजय तिवारी (कानपुर) को शामिल किया गया है। रिसेप्शन कमेटी में संजीव कुमार सिंह (गाजीपुर), राजेश सहगल (आगरा), सीए जावेद (बाराबंकी), सिद्धार्थ सिंह (जौनपुर), लतीफुर रहमान (सहारनपुर) और शिवम त्रिपाठी शामिल हैं।
मेडिकल कमेटी में डॉ. मनीष चौहान (रायबरेली) और डॉ. उमर मुस्तफा हसन (प्रयागराज) को शामिल किया गया है। हॉस्पिटैलिटी कमेटी में संजीव कुमार सिंह (गाजीपुर), जेपी सिंह (आजमगढ़), कमल चावला (मथुरा) और सक्षम मिश्रा (झांसी) जिम्मेदारी संभालेंगे। ग्राउंड एवं पिच कमेटी में मनोज पुंडीर (मुजफ्फरनगर) और एसएन सिंह (कानपुर) को शामिल किया गया है।
मीडिया कमेटी में मोहम्मद फहीम (रायबरेली), अहमद अली खान ‘तालिब’ (कानपुर) और फसाहत अली (अलीगढ़) को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं एंटी-करप्शन कमेटी में नागेंद्र को शामिल किया गया है।
सीनियर एडवाइजरी कमेटी में रियासत अली (फतेहपुर), जीएन तिवारी (गोरखपुर), सीता राम सक्सेना (बरेली), इशरत महमूद खान (बहराइच), प्रदीप कुमार गुप्ता (फिरोजाबाद), अरविंद श्रीवास्तव (उन्नाव), श्याम बाबू (जालौन), खलीक एम. खान (लखनऊ), विजय गुप्ता (मुरादाबाद), जावेद अख्तर (वाराणसी) और ताहिर हसन (प्रयागराज) को शामिल किया गया है। वहीं टैलेंट सर्च कमेटी में गोपाल शर्मा (कानपुर), प्रवीण कुमार (मेरठ), शशिकांत खांडेकर (कानपुर), राहुल सप्रू (कानपुर) और रिजवान शमशाद (अलीगढ़) को जिम्मेदारी दी गई है।













