लखनऊ। लखनऊ के तेजी से उभरते बिज़नेस नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म इनफिनिटी कनेक्ट्स द्वारा 31 अगस्त को ‘डिस्कवरी डे’ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्टार्टअप फाउंडर्स, उद्यमियों और बिज़नेस ओनर्स ने हिस्सा लिया तथा एक-दूसरे से जुड़कर नए बिज़नेस अवसरों और संभावनाओं पर चर्चा की जिस दौरान इनफिनिटी कनेक्ट्स की फाउंडर सुरभि श्रीवास्तव भी मौजूद रहीं।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सदस्यों के व्यवसाय को प्रमोट करना, बिज़नेस से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा करना, एक-दूसरे के अनुभवों से सीखना और मजबूत बिज़नेस नेटवर्क तैयार करना रहा। प्रतिभागियों ने विभिन्न क्षेत्रों के उद्यमियों से मुलाकात की और बिज़नेस ग्रोथ, नए आइडिया, सहयोग एवं नेटवर्किंग से जुड़े महत्वपूर्ण insights साझा किए।
कार्यक्रम में चेयरपर्सन हर्षिता उप्पल, वाइस चेयर अनिता मिश्रा, कोषाध्यक्ष सीएसपी शुक्ला एवं कार्यक्रम संयोजक आशीष धवन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
ये भी पढ़ें : ईशा ग्रुप ने लखनऊ के रियल एस्टेट मार्केट में रखा कदम
वर्तमान में इनफिनिटी कनेक्ट्स के साथ लखनऊ में 250 से अधिक सक्रिय बिज़नेस ओनर्स सदस्य के रूप में जुड़े हैं। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य ऐसा मजबूत और सहयोगी बिज़नेस कम्युनिटी तैयार करना है, जहां उद्यमी अपनी चुनौतियों पर चर्चा कर सकें, एक-दूसरे के अनुभवों से सीख सकें और मिलकर नए अवसरों का निर्माण कर सकें।
इनफिनिटी कनेक्ट्स की फाउंडर सुरभि श्रीवास्तव ने कहा कि प्लेटफॉर्म का प्रयास बिज़नेस ओनर्स को एक ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे न केवल नेटवर्किंग कर सकें, बल्कि एक-दूसरे की सफलता में सहयोगी भी बनें।
जानें, जुड़ें और अपनापन महसूस करें की थीम पर आयोजित डिस्कवरी डे में प्रतिभागियों ने नए लोगों से मुलाकात की, नए व्यावसायिक अवसरों की तलाश की और सार्थक पेशेवर संपर्क स्थापित किए।













