डॉ. अखिलेश दास गुप्ता की स्मृति में 600 जरूरतमंदों को नजर के चश्मे वितरित

0
51

लखनऊ। पूर्व केन्द्रीय मंत्री, भारत सरकार एवं राजधानी लखनऊ के पूर्व मेयर तथा बीबीडी ग्रुप के संस्थापक प्रेरणास्रोत डॉ. अखिलेश दास गुप्ता की पावन स्मृति में अपरान्ह डा.अखिलेश दास गुप्ता फाउंडेशन के प्रेसिडेंट, बैडमिन्टन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट, चेयरमैन यूपी बैडमिन्टन एसोसिएशन

व यूपी ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष विराज सागर दास द्वारा राजधानी लखनऊ के राजेन्द्र नगर, पानी टंकी पार्क एवं उदयगंज के नई बस्ती मैदान में लगभग 600 लोगों को नजर के चश्मे वितरत किये गये।

उल्लेखनीय है कि विगत 12 अप्रैल को पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार एवं पूर्व मेयर लखनऊ की पुण्यतिथि पर लखनऊ के सैंकड़ों की संख्या में बुजुर्ग महिलाओं, पुरूषों एवं गरीब परिवारों के लोगों का निःशुल्क नेत्र चिकित्सा जांच के लिए कैम्प लगाये गये थे। उस दिन सभी लोगों के नेत्र की जांच नेत्र चिकित्सकों द्वारा की गयी थी।

राजधानी लखनऊ के राजेन्द्र नगर, पानी टंकी पार्क में किया गया वितरण

नेत्र चिकित्सा की जांच के उपरान्त उन सभी लोगों को नजर के चश्मे आज वितरित किए गए। इस मौके पर नजर के चश्मे पाकर वहां पर मौजूद सभी के चेहरे पर मुस्कान छा गयी और सभी ने विराज सागर दास द्वारा इस सराहनीय योगदान के लिए भूरि भूरि प्रसंसा की।

इस मौके पर बीबीडी ग्रुप के चेयरमैन विराज सागर दास ने कहा कि मेरे पिताजी सदैव लोगों की मदद में जुटे रहते थे। उनका मानना था कि एक दूसरे की सहायता करके लोगों के चेहरे पर मुस्कान लायी जा सकती है।

डॉ. अखिलेश दास गुप्ता के दिखाये रास्ते पर चलकर सेवा करता रहूंगा : विराज सागर दास

उन्हीं के प्रेरणा से हम लोग टीम भावना के साथ आगे बढ़कर समाज की सेवा में तत्पर हैं और जो भी समाज के लिए कर सकते हैं वह सब करने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बाबू बनारसी दास एवं मेरे पिता डॉ.अखिलेश दास गुप्ता ने राजधानी वासियों की हर संभव सेवा करने का प्रयास किया है। उन्हीं की प्रेरणा से आज हम उसी मार्ग पर चलते हुए आम जनता की सेवा में समर्पित हैं।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अरूण गुप्ता, पार्षद अमित चौधरी, पार्षद राजेश दीक्षित, कैलाश पाण्डेय, राजीव बाजपेयी, वन्दना राज अवस्थी, शान बख्शी चन्द्रा रावत, उषा बाल्मीकि, उमा गुप्ता, कमलेश गुप्ता, कमल बाल्मीकि, नेहाल अहमद खान, डॉ.पीएस जायवाल पूर्व सभासद, अशोक सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : डॉ. अखिलेश दास गुप्ता की 65वीं जयंती सेवा और संकल्प के रूप में मनाई गई

ये भी पढ़ें : प्रभु श्री राम मर्यादा, भक्ति, त्याग, और धर्म के पथ प्रदर्शक : विराज सागर दास

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here