लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है, और टीम में एक बदलाव भी देखने को मिला है।
केकेआर ने ने पहले बल्लेबाजी करते हुए समाचार लिखे जाने तक चार ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 22 रन बना लिए थे। उस समय अंगकृष रघुवंशी आठ और कैमरन ग्रीन तीन रन बनाकर खेल रहे थे।
इससे पहले केकेआर ने टिम सिफर्ट के रुप में पहला विकेट गंवाया जो दूसरे ओवर की अंतिम गेंद पर बिना खाता खोले मोहसिन खान की गेंद पर मुकुल चौधरी को कैच थमा बैठे। वहीं कप्तान अंजिक्या रहाणे का विकेट भी मोहसिन खान ने लिया। उन्होंने चौथे ओवर की चौथी गेंद पर रहाणे की पारी का अंत एडेन मार्क्रम को कैच थमाकर किया।
एक रन बनाकर खेल रहे थे जबकि सिफर्ट बिना खाता खोले मोहसिन खान की गेंद पर मुकुल चौधरी को कैच थमा बैठे। उनके बाद मैदान पर उतरे।
लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतने के बाद कहा, “हम पहले बॉलिंग करेंगे। बस एक बदलाव – सिद्धार्थ की जगह लिंडे टीम में आए हैं। हम इस पर काम कर रहे हैं।
हमें कोई न कोई तरीका ढूंढ़ना होगा, और हम उसके काफी करीब हैं। हम जानते हैं कि हम यहां से इस सीजन का रुख बदल सकते हैं, मुझे पूरा भरोसा है।”
केकेआर कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस के बाद कहा, “हम पहले बैटिंग करना चाहते थे। इस समय यह देखना जरूरी है कि हम एक टीम के तौर पर कैसा खेल रहे हैं।
बैटिंग यूनिट को वह आजादी देना जरूरी है। हमें उन कंडीशंस को समझना होगा। हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं। वह जीत बहुत अच्छी थी। बात हमेशा सुधार की होती है। हमने कुछ अच्छे प्रैक्टिस सेशन किए हैं, अब मैच का इंतजार है।”
लखनऊ सुपर जायंट्स: एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मोहसिन खान
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी
ये भी पढ़ें : ‘अस्तित्व’ की जंग: पंत और रहाणे के लिए साख बचाने की आखिरी चुनौती













