केजीएमयू के एमडीएस स्टूडेंट्स ने जानी सीवेज ट्रीटमेंट की पूरी प्रक्रिया

0
53

लखनऊ: किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभाग के एमडीएस (मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी) के विद्यार्थियों ने अपने शैक्षणिक भ्रमण के तहत दौलतगंज स्थित 56 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का दौरा किया।

भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को सीवेज शोधन संयंत्र की कार्यप्रणाली, संचालन एवं पर्यावरण संरक्षण में इसकी भूमिका से अवगत कराना था।

इस दौरान विद्यार्थियों ने एसटीपी में गंदे पानी के शोधन की पूरी प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अवलोकन किया और विभिन्न तकनीकी चरणों को विस्तार से समझा।

प्लांट प्रभारी अमरेश सिन्हा ने विद्यार्थियों को सीवेज ट्रीटमेंट की कार्यप्रणाली, संयंत्र के संचालन, रखरखाव तथा उपचारित जल के सुरक्षित निस्तारण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। उन्होंने आधुनिक सीवेज प्रबंधन प्रणाली एवं पर्यावरण संरक्षण में एसटीपी की भूमिका पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।

विद्यार्थियों ने इस शैक्षणिक भ्रमण को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें सीवेज उपचार प्रणाली की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त हुई, जो उनके पाठ्यक्रम के साथ-साथ जनस्वास्थ्य से जुड़े विषयों को समझने में भी सहायक सिद्ध होगी।

ये भी पढ़ें : आरसीयूईएस के प्रशिक्षण में सुएज ने दिखाए सुरक्षित सीवर सफाई के तरीके

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here