आरसीयूईएस के प्रशिक्षण में सुएज ने दिखाए सुरक्षित सीवर सफाई के तरीके

0
46

लखनऊ: स्वच्छता कर्मियों की सुरक्षा और सुरक्षित सीवर सफाई को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रीजनल सेंटर फॉर अर्बन एंड एनवायरनमेंटल स्टडीज़ (RCUES), द्वारा Occupational Health and Safety (OHS) in Sanitation विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य शहरी स्थानीय निकायों से जुड़े अधिकारियों एवं स्वच्छता कर्मियों को सुरक्षित कार्य प्रणाली, आधुनिक तकनीकों तथा कार्यस्थल सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को “Practical Demonstration on Safe Desludging (Spot, Map and Equip)” विषय पर एक विशेष तकनीकी सत्र आयोजित किया गया।

इस सत्र के लिए सुएज इंडिया के हेल्थ एंड सेफ्टी ऑफिसर पंकज सिंह ने उपस्थित अधिकारियों, इंजीनियरों एवं स्वच्छता कर्मियों के समक्ष सुएज द्वारा अपनाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय स्तर के सुरक्षा मानकों एवं प्रोटोकॉल की विस्तृत जानकारी साझा की।

अपने प्रस्तुतीकरण में पंकज सिंह ने बताया कि सुएज में 100 प्रतिशत पीपीई अनुपालन,मल्टी गैस डिटेक्टर से गैस जांच, वर्क परमिट सिस्टम, सुरक्षा प्रशिक्षण, एसओपी आधारित मैनहोल एंट्री, नो मैनुअल स्कैवेंजिंग, समर्पित सुरक्षा अधिकारी, तथा जोखिम मूल्यांकन जैसी प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन किया जाता है।

उन्होंने यह भी बताया कि बिना सभी सुरक्षा मानकों का पालन किए किसी भी कर्मचारी को सीवर अथवा मैनहोल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाती।

प्रतिभागियों ने सुएज की सुरक्षा व्यवस्था और व्यावहारिक अनुभवों में विशेष रुचि दिखाई तथा सुरक्षित सीवर संचालन के संबंध में अनेक तकनीकी जानकारियाँ प्राप्त कीं।

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने इस बात पर भी बल दिया कि आधुनिक तकनीक, नियमित प्रशिक्षण और सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन ही स्वच्छता कर्मियों के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकता है।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सुरक्षित स्वच्छता प्रबंधन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, जिससे शहरी क्षेत्रों में कार्यरत स्वच्छता कर्मियों की क्षमता बढ़ेगी और सीवर सफाई कार्य को अधिक सुरक्षित एवं प्रभावी बनाया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें : शिकायत पर पहुंचे सुएज के सफाई मित्रों से मारपीट, पुलिस से कार्रवाई की मांग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here