विश्वकर्मा पूजा पर सुएज ने लिया सुरक्षित और बेहतर सेवा का संकल्प

0
60

लखनऊ: राजधानी में सुएज (ओसीओपी) की ओर से भरवारा एसटीपी, दौलतगंज एसटीपी, पंपिंग स्टेशनों और नेटवर्क ऑफिस परिसरों में विश्वकर्मा पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सुएज के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना कर सभी के सुरक्षित एवं सुचारु कार्य की कामना की।

इस अवसर पर सुएज के परियोजना निदेशक राजेश मठपाल ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि पूजा-अर्चना का उद्देश्य तभी सार्थक है, जब कार्यस्थल पर अनुशासन और सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन किया जाए। उन्होंने कर्मचारियों से कार्य के दौरान निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन करने और सुरक्षित कार्य संस्कृति को मजबूत करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि ‘स्वच्छता ही सेवा और सेवा ही संकल्प’ की भावना के साथ लखनऊवासियों को बेहतर सीवरेज सेवाएं उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना सभी कर्मचारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

साथ ही शहर की स्वच्छता और गोमती नदी की निर्मलता के लिए सामूहिक प्रयास और जिम्मेदारी निभाने का संकल्प भी लिया गया।

ये भी पढ़ें : लखनऊ की सीवरेज व्यवस्था समझने पहुंचा महाराष्ट्र का अध्ययन दल

ये भी पढ़ें : आरसीयूईएस के प्रशिक्षण में सुएज ने दिखाए सुरक्षित सीवर सफाई के तरीके

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here