लखनऊ क्रिकेट एकेडमी ने चलाया वृक्षारोपण अभियान, हैदर रज़ा ने कहा – “हरियाली बचाना हमारी ज़िम्मेदारी”

0
19

लखनऊ : पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आज लखनऊ क्रिकेट एकेडमी द्वारा बंधा रोड चौक स्थित अकादमी के न्यू सेंटर पर वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हैदर रज़ा, अध्यक्ष सफीपुर विकास संघ रहे। उन्होंने अपने हाथों से पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “पर्यावरण को हरा-भरा रखना और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा व बेहतर भविष्य देना हम सबकी ज़िम्मेदारी है। खेल के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी युवाओं की भागीदारी जरूरी है।”

इस मौके पर उपस्थित गणमान्य लोग:
– ICC कोच शानू काज़मी (कमर रज़ा)
– अंतर्राष्ट्रीय मूक-बधिर खिलाड़ी  अमान रिज़वी
– अज़हर खान
– ग्राउंड इंचार्ज दिवेन्द्र कुमार
– उज्जवल
– पूर्व खिलाड़ी यूसुफ जमाल खान
– करन टंडन
– हसन रज़ा

एकेडमी के पदाधिकारियों ने बताया कि LCA भविष्य में भी ऐसे सामाजिक अभियान चलाती रहेगी ताकि खिलाड़ी खेल के साथ-साथ समाज के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी समझें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here