लखनऊ के SKD न्यू स्टैंडर्ड ने NEET 2026 में रचा सफलता का नया कीर्तिमान

0
33

लखनऊ SKD न्यू स्टैंडर्ड कोचिंग इंस्टीट्यूट ने एक बार फिर NEET 2026 में उत्कृष्ट परिणाम देकर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार संस्थान के 107 से अधिक विद्यार्थियों का चयन NEET-2026 में हुआ है।

संस्थान के जिन विद्यार्थियों ने विशेष रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, उनमें फाज़ अहमद ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 713 (कैटेगरी रैंक 434), आदित्य विक्रम सिंह ने AIR 3422 (कैटेगरी रैंक 1671),

आकृति श्रीवास्तव ने AIR 4032 (कैटेगरी रैंक 388), अमृत हर्षल खीवासरा ने AIR 10036 (कैटेगरी रैंक 1100), मंदावी श्रीवास्तव ने AIR 13187 (कैटेगरी रैंक 5255) तथा आर्यन शुक्ला ने AIR 15192 (कैटेगरी रैंक 5941) प्राप्त कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। इसके अतिरिक्त अन्य विद्यार्थियों के चयन की जानकारी भी लगातार प्राप्त हो रही है।

ये भी पढ़ें : एसकेडी के विद्यार्थियों को मिला वैश्विक शिक्षा और नई तकनीकों का ज्ञान

संस्थान के संस्थापक प्रो. एस.के.डी. सिंह एवं निदेशक मनीष सिंह ने सभी चयनित विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

NEET-2026 में चयनित विद्यार्थियों के सम्मान में अगस्त 2026 में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी चयनित विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार एवं आकर्षक उपहार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

सभी चयनित विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय ईश्वर, अपने माता-पिता, आदरणीय प्रो. श्री एस.के.डी. सिंह तथा संस्थान के समस्त शिक्षकों को दिया, जिनके मार्गदर्शन, समर्पण एवं नवीन शिक्षण तकनीकों ने उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here