लखनऊ। सेवन-ए-साइड क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत खेले गए रोमांचक मुकाबले में मैनचेस्टर क्रिकेट क्लब ने एलसीए क्लब को पांच विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एलसीए क्लब की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाए। जवाब में मैनचेस्टर क्रिकेट क्लब ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 7.2 ओवर में ही दो विकेट खोकर 123 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
सेवन-ए-साइड क्रिकेट टूर्नामेंट
मैनचेस्टर क्रिकेट क्लब की जीत के नायक सैयद वाजिह हैदर रिजवी रहे। उन्होंने महज 13 गेंदों में तीन चौकों और पांच छक्कों की मदद से 42 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। टूर्नामेंट में उनकी एमवीपी रेटिंग 4.19 रही।
ये भी पढ़ें : अली अब्बास की तूफानी पारी से एलसीए क्लब की दो रन से रोमांचक जीत
इस जीत के साथ मैनचेस्टर क्रिकेट क्लब ने अंक तालिका में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। अब टूर्नामेंट का अगला मुकाबला 5 अगस्त (बुधवार) को मैनचेस्टर क्रिकेट क्लब और केडी सिंह बाबू स्टेडियम क्लब के बीच खेला जाएगा।
अकादमी में रहेगा अवकाश
मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन के चेहल्लुम के अवसर पर मंगलवार को अकादमी में अवकाश रहेगा। यह अवकाश हजरत इमाम हुसैन की मानवता, सत्य और न्याय के लिए दी गई महान कुर्बानी की स्मृति में घोषित किया गया है।













