लखनऊ। सेवन-ए-साइड क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में एलसीए क्लब ने केडी सिंह बाबू स्टेडियम क्लब को दो रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
पहले बल्लेबाजी करते हुए एलसीए क्लब ने निर्धारित 10 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 149 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
टीम की ओर से अली अब्बास ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 30 गेंदों में नाबाद 72 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने पांच चौके और सात छक्के लगाए तथा 240 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
ये भी पढ़ें : मुंबई में वरिष्ठ क्रिकेट प्रशिक्षक अरशी रज़ा का हुआ सम्मान
ये भी पढ़ें : शिवांशु रावत के हरफनमौला खेल से सफीपुर क्रिकेट क्लब की शानदार जीत
150 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केडी सिंह बाबू स्टेडियम क्लब की टीम निर्धारित 10 ओवर में दो विकेट पर 147 रन ही बना सकी और उसे दो रन से हार का सामना करना पड़ा।
शानदार बल्लेबाजी के लिए अली अब्बास को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। उनकी एमवीपी रेटिंग 7.90 रही। मुख्य अतिथि श्री अजहर उद्दीन ने उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ पुरस्कार प्रदान किया। टूर्नामेंट का अगला मुकाबला 31 जुलाई 2026 को मैनचेस्टर क्रिकेट क्लब और लखनऊ क्रिकेट हॉस्टल के बीच खेला जाएगा।












