शिवांशु रावत के हरफनमौला खेल से सफीपुर क्रिकेट क्लब की शानदार जीत

0
58

लखनऊ। एलसीए न्यू सेंटर, लखनऊ में आयोजित सेवन-ए-साइड क्रिकेट टूर्नामेंट में सफीपुर क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एलसीए चौक क्रिकेट क्लब को चार विकेट से हरा दिया। शिवांशु रावत के हरफनमौला खेल की बदौलत सफीपुर ने लक्ष्य 7.2 ओवर में ही हासिल कर मुकाबले पर कब्जा जमा लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए एलसीए चौक क्रिकेट क्लब की टीम निर्धारित 10 ओवर पूरे नहीं खेल सकी और 9.3 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 82 रन ही बना पाई। टीम की बल्लेबाजी सफीपुर के गेंदबाजों के सामने प्रभावी नहीं दिखी।

ये भी पढ़ें : अर्चित शुक्ला बने जीत के हीरो, लखनऊ क्रिकेट हास्टल की दमदार जीत

83 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सफीपुर क्रिकेट क्लब ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और 7.2 ओवर में तीन विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली।

जीत के नायक शिवांशु रावत रहे। उन्होंने मात्र 21 गेंदों में नाबाद 61 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें आठ चौके और चार छक्के शामिल रहे। गेंदबाजी में भी उन्होंने तीन ओवर में 16 रन देकर एक विकेट हासिल किया। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। उनकी एमवीपी रेटिंग 8.17 रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here