लखनऊ। सेवन-ए-साइड क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गए रोमांचक मुकाबले में लखनऊ क्रिकेट हॉस्टल ने लखनऊ क्रिकेट अकादमी को 46 रनों से मात दी।
अर्चित शुक्ला बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ क्रिकेट हॉस्टल ने 10 ओवर में 5 विकेट पर 105 रन बनाए। जवाब में लखनऊ क्रिकेट अकादमी की टीम 10 ओवर में 7 विकेट खोकर सिर्फ 59 रन ही बना पाई।
हॉस्टल की जीत के हीरो रहे आर्चित शुक्ला। उन्होंने 3 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट लिए और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब अपने नाम किया। उनका MVP रेटिंग 4.35 रहा। इस जीत के साथ लखनऊ क्रिकेट हॉस्टल ने टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की है।
ये भी पढ़ें : विपुल के ऑलराउंड खेल से शीश महल क्रिकेट क्लब की शानदार जीत













