लखनऊ। उत्तर प्रदेश हॉकी ने 28 जुलाई से 8 अगस्त तक तमिलनाडु के कोयंबटूर में आयोजित होने वाली 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप-2026 के लिए राज्य की जूनियर पुरुष टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान गाजीपुर के राहुल राजभर को सौंपी गई है।
यूपी पुरुष जूनियर हॉकी टीम के कप्तान होंगे गाजीपुर के राहुल राजभर
घोषित टीम में गाजीपुर के करमपुर से सर्वाधिक छह खिलाड़ियों का चयन हुआ है। वहीं लखनऊ के गौरव यादव को भी टीम में जगह मिली है। उत्तर प्रदेश हॉकी के महासचिव रजनीश मिश्रा ने चयनित खिलाड़ियों एवं टीम अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि टीम राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का गौरव बढ़ाएगी।
ये भी पढ़ें : 35 स्वर्ण सहित 93 पदक, एलिमेंट ताइक्वांडो अकादमी ओवरऑल चैंपियन
चयनित खिलाड़ी: मिथिलेश यादव, सत्यम पांडेय, ऋतेश पांडेय, विशाल पांडेय, त्रिलोकी एवं कप्तान राहुल राजभर (सभी करमपुर, गाजीपुर), शशि शेखर राय (प्रयागराज),
अजीत पाल, ललित पटेल (गोलकीपर), शिवम पटेल एवं इरफान हुसैन (सभी वाराणसी), उज्ज्वल पाल (इटावा), अभिजीत पाल एवं अनुराग चौहान (गोलकीपर) (दोनों आजमगढ़), अभिषेक खटीक (झांसी), आशीष यादव (भदोही), नीरज प्रजापति (एट गांवा) तथा गौरव यादव (लखनऊ)।
टीम अधिकारी: मुख्य प्रशिक्षक – उपेंद्र चौहान, मैनेजर – पॉल देवेंद्र, फिजियोथेरेपिस्ट – दीपक सोम













