विपुल के ऑलराउंड खेल से शीश महल क्रिकेट क्लब की शानदार जीत

0
62

लखनऊ। सेवन ए साइड क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में शीश महल क्रिकेट क्लब ने मैनचेस्टर क्रिकेट क्लब को पांच विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए मैनचेस्टर क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 10 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाए। टीम की ओर से बल्लेबाजों ने आक्रामक शुरुआत करते हुए चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

118 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शीश महल क्रिकेट क्लब की टीम ने सधी हुई बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए एक विकेट खोकर 10 ओवर में 123 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

ये भी पढ़ें : युवा क्रिकेटरों को बड़ा अवसर, एलसीए आयोजित करेगा 7-ए-साइड लीग

जीत के नायक विपुल चतुर्वेदी रहे। उन्होंने 24 गेंदों पर चार चौकों की मदद से नाबाद 33 रन की उपयोगी पारी खेली। गेंदबाजी में भी उन्होंने तीन ओवर में मात्र 14 रन देकर एक विकेट हासिल किया। उनके इस शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए 6.30 की एमवीपी रेटिंग के साथ उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here