लखनऊ। शिया पी0 जी0 काॅलेज, लखनऊ में बी0ए0एलएल0बी0 (पंच-वर्षीय) पाठ्यक्रम सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु अभ्यर्थियों की चयनित (Selected) एवं प्रतीक्षा (Waiting) सूची जारी कर दी गई है। मेरिट सूची को महाविद्यालय के एडमिशन पोर्टल www.shiapgcollege.ac.in अथवा महाविद्यालय की वेबसाइट www.shiacollege.org पर जाकर देखा जा सकता है।
इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए निदेशक, प्रवेश -समिति प्रो0 एम0 एम0 अबु तैय्यब ने बताया कि बी0ए0एलएल0बी0 (पंच-वर्षीय) पाठ्यक्रम प्रथम सेमेस्टर में चयनित अभ्यर्थी अपनी फीस महाविद्यालय के प्राचार्य कार्यालय स्थित कैशियर काउंटर पर दिनांक 29 जुलाई, 2026 से 07 अगस्त, 2026 तक नकद (Cash) जमा कर सकते हैं। काउंसिलिंग की सूचना महाविद्यालय द्वारा बाद में जारी की जायेगी। जारी की गयी मेरिट सूची व फीस का विवरण निम्नवत् है:-










