लखनऊ। बी0ए0, बी0एससी0 एवं बी0काॅम0, पाठ्यक्रम के प्रथम सेमेस्टर सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु जिन अभ्यर्थियों ने अपनी फीस महाविद्यालय में जमा कर दी है, उनकी काउंसलिंग ऑनलाइन माध्यम से शिया पी0 जी0 कॉलेज के एडमिशन पोर्टल www.shiapgcollege.ac.in पर नीचे दी गयी तिथियों के अनुसार होगी।
इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुये प्रवेश समन्वय प्रो0 एम0एम0 अबु तैय्यब ने बताया कि अभ्यर्थी निम्न प्रकार से अपनी काउंसलिंग कर सकते हैंः-
1. सर्वप्रथम अभ्यर्थियों को महाविद्यालय के एडमिशन पोर्टल www.shiapgcollege.ac.in पर स्टूडेन्ट लाॅगिन आप्शन पर जाकर रजिस्ट्रेशन नम्बर व मोबाइल नम्बर डालकर लॉगिन करना होगा।

2. लॉगिन करने के पश्चात अभ्यर्थियों को 03 विषयों का चयन करना होगा, जिसमें दो मेजर विषय होंगे व एक माइनर विषय होगा।
3. अभ्यर्थियों को विषय चयन करने के पश्चात अपनी फाइनल रसीद को स्टूडेन्ट लाॅगिन ऑप्शन से डाउनलोड करना होगा और उसे अपने पास सुरक्षित रखना होगा।









