मिचेल मार्श के धमाके से सीएसके पस्त, एलएसजी की शानदार जीत

0
21
© BCCI

इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल का 59वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। इस मैच में चेन्नई ने लखनऊ को जीत के लिए 188 रन का लक्ष्य दिया। सीएसके ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरे लखनऊ से मिचेल मार्श ने 90 रन और इंग्लिस ने 36 रन बनाए। दोनों के आउट होने के बाद निकोलस पूरन ने भी तूफान मचाते हुए 32 रन की नाबाद पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। इस हार के चलते चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है।

© BCCI

अब सीएसके को बाकी दो मैच जीतने होंगे, तभी कुछ बात बनेगी। बाकी दोनों मैच जीतने के बावजूद नेट-रनरेट पर जाकर मामला फंस सकता है। चेन्नई सुपर किंग्स ने 12 मैचों में से 6 में जीत हासिल की है। सीएसके के 12 पॉइंट्स हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन काफी खराब रहा है और वो प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है। चेन्नई से मुकेश चौधरी और स्पेंसर जॉनसन को 1-1 विकेट मिला, गेंदबाज लखनऊ के बल्लेबाजों पर दबाव नहीं बना सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here