कान्स में तारा सुतारिया का ग्लैमरस अंदाज, ‘वुमन इन सिनेमा’ में हुईं सम्मानित

0
147
TARA💫 (@tarasutaria)

79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने पहली बार शिरकत की। इस दौरान उन्होंने रेड सी फिल्म फाउंडेशन के ‘वुमन इन सिनेमा गाला’ में भाग लिया, जहां उन्हें सिनेमा जगत में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इस सम्मान का उद्देश्य दुनियाभर की उन प्रभावशाली महिलाओं को पहचान देना है, जो फिल्म इंडस्ट्री में बेहतरीन और अलग काम कर रही हैं।

TARA💫 (@tarasutaria)

सम्मान मिलने के बाद तारा सुतारिया ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह खुद को बेहद खुश, विनम्र और गौरवान्वित महसूस कर रही हैं।

TARA💫 (@tarasutaria)

उन्होंने कहा, इतनी सम्मानित, कुशल, शक्तिशाली और प्रेरणादायक महिलाओं के बीच होना मेरे लिए बेहद खास अनुभव है। हम सबके बीच मौजूद समानताओं और विविधताओं का जश्न मनाना वास्तव में खूबसूरत एहसास है। तारा ने रेड सी फिल्म फाउंडेशन और कान्स में मौजूद आयोजकों का आभार भी जताया।

TARA💫 (@tarasutaria)

इस खास मौके पर अभिनेत्री ने डिजाइनर विविएन वेस्टवुड द्वारा डिजाइन किया गया आइवरी सैटिन कॉर्सेट गाउन पहना, जिसमें डिजाइनर की सिग्नेचर ड्रेप्ड कॉर्सेट्री और फ्लोइंग सिल्हूट नजर आया।

ये भी पढ़े : तारा सुतारिया की नई शुरुआत: अपना पहला घर खरीदा, देखें स्टाइलिश झलक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here