ताइक्वांडो के नए नियम सीखने लखनऊ पहुंचे 200 से ज्यादा रेफरी, राष्ट्रीय सेमिनार में हुई कड़ी परीक्षा

0
27

लखनऊ। (दक्षिण कोरिया) कुक्कीवन के संशोधित नियमों पर तीन दिन चला प्रशिक्षण, फिजिकल, डिजिटल और लिखित टेस्ट के बाद चुने जाएंगे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के निर्णायक

लखनऊ: ताइक्वांडो में लागू किए गए नए अंतरराष्ट्रीय नियमों को समझने और उन्हें प्रतियोगिताओं में प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए देशभर के 200 से अधिक रेफरी और निर्णायक लखनऊ में जुटे। के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में 12 जून से आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय रेफरी फ्रेशर एवं रिफ्रेशर सेमिनार का रविवार को समापन हो गया।

यूपी ताइक्वांडो असोसिएशन के महासचिव राजकुमार ने बताया कि वर्ल्ड ताइक्वांडो मुख्यालय कुक्कीवन द्वारा खेल के नियमों में किए गए संशोधनों के मद्देनजर यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। सेमिनार में उत्तर प्रदेश के अलावा राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड समेत कई राज्यों के रेफरियों ने हिस्सा लेकर नए नियमों और तकनीकी बदलावों की बारीकियां सीखीं।

ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्देश पर आयोजित इस सेमिनार में अंतरराष्ट्रीय रेफरी सुभाष पाटिल ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान मैच संचालन, स्कोरिंग सिस्टम, वीडियो रिव्यू और संशोधित नियमों के व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई।

राजकुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के अंत में प्रतिभागियों की फिजिकल, डिजिटल और लिखित परीक्षाएं कराई गईं। इन परीक्षाओं में सफल होने वाले रेफरी जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका निभाने के पात्र होंगे। साथ ही भविष्य में होने वाली प्रमुख राष्ट्रीय और ओलंपिक ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं के चयन एवं संचालन तंत्र का हिस्सा भी बन सकेंगे।

उन्होंने कहा कि खेल में पारदर्शिता और निष्पक्ष निर्णय सुनिश्चित करने के लिए रेफरियों का समय-समय पर प्रशिक्षण और मूल्यांकन बेहद जरूरी है, ताकि वे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप अपनी जिम्मेदारियां निभा सकें। प्रशिक्षण शिविर में मुख्य रूप से राष्ट्रीय रेफरी हिम प्रीत सिंह, मोहित कुमार, मयंक भारती, अभिषेक कुमार, रुद्र कुमार, बिलाल खान, प्रयाग सिंह, पवन सिंह, जितेंद्र कुमार मौर्य, राजा सिंह, सुभाष, रघुनाथ सिंह, महिला रेफरियों में अमीना बानो सुल्तानपुर पूजा तिवारी रेखा संभल आध्या अग्रवाल मुरादाबाद, प्रियांशी जुगरान. आशा, अनामिका उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here