राजामौली की मेगा फिल्म वाराणसी अगले साल 7 अप्रैल को दुनिया भर में होगी रिलीज

0
81
@ssrajamouli

प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वाराणसी’ की रिलीज तारीख को लेकर जारी अटकलों पर अब विराम लग गया है। इस मेगा फिल्म की रिलीज डेट पर निर्देशक एसएस राजामौली ने आखिरकार आधिकारिक मुहर लगा दी है। हाल ही में वाराणसी शहर में फिल्म के होर्डिंग्स लगाए जाने के बाद चर्चाएं तेज हुई थीं।

निर्माताओं ने एक्स पर ‘वाराणसी’ का नया पोस्टर जारी करते हुए रिलीज तारीख का ऐलान किया। पोस्टर में आसमान से धरती की ओर गिरते उल्का पिंड और उनसे उठती ज्वालामुखी जैसी आग की लपटें दिखाई गई हैं, जो फिल्म के भव्य और रहस्यमयी स्वरूप का संकेत देती हैं।

फिल्म वाराणसी 7 अप्रैल, 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के आधिकारिक शीर्षक का अनावरण नवंबर, 2025 में हैदराबाद में आयोजित ग्लोबट्रॉटर कार्यक्रम में किया गया था।

इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में पृथ्वीराज सुकुमारन खलनायक की भूमिका में होंगे। राजामौली के निर्देशन और दमदार स्टारकास्ट के चलते ‘वाराणसी को भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में गिना जा रहा है।

ये भी पढ़े : एसएस राजामौली की नई फिल्म का टाइटल वाराणसी, महेश बाबू का लुक जारी

ये भी पढ़े : मंदाकिनी के रोल में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, साड़ी व बंदूक का परफेक्ट फ्यूजन

ये भी पढ़े : विलेन का नया अवतार : शांत लेकिन खतरनाक, राजामौली की खास पेशकश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here