एक्टर रणवीर सिंह के अचानक डॉन 3 से बाहर निकलना सबसे बड़ा विवाद बन गया है। फरहान अख्तर एक्टर के अचानक फिल्म छोड़ने के चलते शिकायत लेकर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज के पास गए थे जिसके बाद धुरंधर स्टार को बैन कर दिया गया।
एफडब्ल्यूआईसीई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान किया कि उन्होंने रणवीर सिंह पर बैन लगा दिया है। साथ ही फिल्म इंडस्ट्री से गुजारिश की है कि वे एक्टर के साथ काम न करें। अब एक्टर ने इस मामले पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है।
रणवीर सिंह के स्पोकपर्सन ने स्टेटमेंट जारी करते हुए एफडब्ल्यूआईसीई से बैन लगाए जाने को लेकर अपनी बात रखते हुए कहा कि, “रणवीर सिंह फिल्म इंडस्ट्री और ‘डॉन’ फ्रेंचाइजी से जुड़े हर व्यक्ति के लिए बहुत सम्मान रखते हैं।

‘डॉन 3’ से जुड़ी हाल की घटनाओं के दौरान उन्होंने जान-बूझकर चुप्पी साधे रखने का फैसला किया, क्योंकि उनका मानना है कि पेशेवर चर्चाओं और निजी रिश्तों को गरिमा, समझदारी और आपसी सम्मान के साथ ही सबसे अच्छे तरीके से संभाला जा सकता है।”
रणवीर सिंह की टीम ने आगे कहा, “हालांकि समय के साथ कई तरह की बातें और अटकलें सामने आई हैं, लेकिन रणवीर ने कभी भी इन पर सार्वजनिक रूप से जवाब देना या इन अटकलों में शामिल होना जरूरी नहीं समझा। उनका पूरा ध्यान अपने काम और आगे की जिम्मेदारियों पर ही टिका हुआ है।”
आगे कहा गया, “वह इस प्रोजेक्ट से जुड़े सभी लोगों के लिए आज भी गहरा सम्मान और सद्भावना रखते हैं और पूरी ईमानदारी से चाहते हैं कि इस फ्रैंचाइजी को आगे भी लगातार सफलता मिलती रहे। ऐसे मौकों पर संयम और गरिमा बनाए रखना हमेशा से ही उनका एक सोच-समझकर लिया गया फैसला रहा है और वह आगे भी इसी रवैये को बनाए रखेंगे।”
ये भी पढ़े : ओटीटी पर आएगा ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का अनकट वर्जन, टीवी पर ‘धुरंधर’













