आदित्य धर निर्देशित धुरंधर और धुरंधर: द रिवेंज हिंदी सिनेमा की हाल ही सालों में रिलीज हुई सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल हो गई हैं। एक तरफ जहां धुरंधर: द रिवेंज ओटीटी पर आने वाली है। वहीं, दूसरी तरफ, फिल्म का पहले पार्ट का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर भी होने जा रहा है।
फिल्म का पहला पार्ट अगर आपने अभी तक नहीं देखा तो अब आपके पास इसे टीवी पर देखने का मौका है। फिल्म का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर 30 मई को शाम 7 बजे स्टार गोल्ड, स्टार गोल्ड 2 और कलर्स सिनेप्लेक्स पर होगा। धुरंधर सिनेमाघरों 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी।
धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च 2026 को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हुई थी। फिल्म धुरंधर नेटफ्लिक्स पर हिंदी, तमिल और तेलुगु में उपलब्ध है। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.3 है।
धुरंधर: द रिवेंज का रॉ और अनदेखा वर्जन भारत में 4 जून को शाम 7 बजे जियो हॉटस्टार पर प्रीमियर होगा। जियो हॉटस्टार पर ये फिल्म हिंदी, कन्नड़, मलयालम, तेलुगु और तमिल में रिलीज होगी। जियो हॉटस्टार पर इस फिल्म का रनटाइम 3 घंटे 52 मिनट का होगा। सिनेमाघऱों में फिल्म का रनटाइम 3 घंटे 49 मिनट का था। भारत और दुनियाभर में धुरंधर और धुरंधर: द रिवेंज ने छप्पर फाड़ कमाई की थी।
ये भी पढ़े : CGI नहीं, असली धमाका… धुरंधर: द रिवेंज के क्लाइमेक्स मेकिंग ने उड़ाए होश













