CGI नहीं, असली धमाका… धुरंधर: द रिवेंज के क्लाइमेक्स मेकिंग ने उड़ाए होश

0
77
साभार : गूगल

धुरंधर: द रिवेंज में जबरदस्त एक्शन आपने देखे होंगे। वहीं इसका क्लाइमेक्स सीन सबसे खतरनाक था जो दर्शकों को काफी पसंद भी आया।

फिल्म के SFX सुपरवाइजर विशाल त्यागी ने हालिया इंटरव्यू में बताया है कि क्लाइमेक्स सीन में टैंकर के फटने वाला सीन बिना किसी सीजीआई के प्रैक्टिकल इफेक्ट्स के साथ शूट किया गया था। पूरी फिल्म में एक्शन की काफी तारीफ हुई है।

उन्होंने कहा, ‘क्लाइमेक्स सीन में टैंकर के ब्लास्ट वाला सीन सबसे कठिन सीन था शूटिंग के लिए। इसमें सेफ्टी कन्सर्न्स थे। सोचिए असली में 500 लीटर पेट्रोल का जलाया जाना। वहां पर कोई भी सीजीआई नहीं था। सीन में हर एक डिटेल असली थे। हमें चिंता थी कि जब टैंकर में ब्लास्ट होगा, तो उसकी लपटें रणवीर तक नहीं पहुंचनी चाहिए। वह उसके बिल्कुल करीब ही चल रहे थे।’

उन्होंने आगे कहा, ‘हमने सब काम पूरा कर लिया और रणवीर से चलने को कहा।” उन्होंने कहा कि रणवीर को सबसे ज्यादा रिस्क था। अर्जुन को उस धमाके वाले सीन से पहले हटा दिया गया था। मुझे रणवीर की काफी चिंता थी, लेकिन वह खुद की उतनी चिंता नहीं कर रहे थे। इसकी एक वजह थी कि उन्होंने हमारा काम देखा था। उन्हें पता था कि मैंने धमाकों के बारे में उन्हें कितनी आराम से समझाया है।’

त्यागी ने आगे बताया कि जब भी शॉट पूरा हुआ तब रणवीर ने एक ही बात बोली कि तूने तो फाड़ दिया। अर्जुन का पैक-अप हो चुका था, जिसके बाद वह लौट सकते थे, लेकिन वह भी ब्लास्ट वाला सीन देखने को वहीं रुके रहे। उन्होंने बताया टीम ने ट्रेन के असली बेस का इस्तेमाल किया था। इसके अलावा, कंटेनर भी असली थे।

उन्होंने बताया कि प्रोडक्शन टीम ने शुरुआत में 250 लीटर पेट्रोल के इस्तेमाल का प्लान बनाया था, लेकिन बाद में इसे बढ़ाया और 500 लीटर कर दिया गया। यह सीन असली जैसा लगे, इसके लिए टैंकर पर 25 किलो विस्फोटक भी लगाए गए थे।

ये भी पढ़े : धुरंधर का सबसे बड़ा खुलासा और लाजवाब अभिनय, बॉलीवुड में मची हलचल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here