आधुनिक सुविधाओं के साथ अयोध्या रोड पर बनेगा ‘शालीमार इवारा हाइट्स’

0
49

लखनऊ : शालीमार ग्रुप अपना नया लो राइज रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट “शालीमार इवारा हाइट्स” लेकर आ रहा है। लखनऊ अयोध्या रोड पर स्थित इस प्रोजेक्ट में सभी मॉडर्न सुविधाओं का खास ख्याल रखा गया है। बेहतर कनेक्टिविटी, खुला वातावरण, आधुनिक सुविधाएं और हरियाली के बीच रहने का अनुभव इस प्रोजेक्ट की खासियत होगी।

वर्तमान समय में ग्राहकों के लिए कनेक्टिविटी सबसे महत्वपूर्ण सवाल होता है। यह प्रोजेक्ट लखनऊ अयोध्या रोड पर स्थित है और किसान पथ कॉरिडोर के माध्यम से शहर के प्रमुख हिस्सों को जोड़ता है। यहां मेडिकल सुविधाओं से लेकर शिक्षा, शॉपिंग और धार्मिक स्थल जैसी जगहों तक पहुंचना आसान है।

शालीमार इवारा हाइट्स के साथ पूरा होगा घर खरीदने का सपना

इस अवसर पर शालीमार कॉर्प कॉर्प के डायरेक्टर कुणाल सेठ ने कहा कि हर परिवार ऐसा घर चाहता है जहां अच्छी लोकेशन, खुला वातावरण और रोजमर्रा की सभी जरूरी सुविधाएं एक साथ मिलें। शालीमार इवारा को इसी सोच के साथ तैयार किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि लोगों को ऐसा घर मिले जहां वे आरामदायक और बेहतर जीवन जी सकें।

लगभग 14.23 एकड़ में विकसित इस लो डेंसिटी प्रोजेक्ट में पर्याप्त खुले स्थान और पेड़ों से घिरी चौड़ी सड़कें होंगी। इस प्रोजेक्ट में केवल 4 लो राइज ब्लॉक बनाए जा रहे हैं, जिनमें 2 और 3 बीएचके वाले आलीशान घर होंगे। इसके साथ ही पूरे कैम्पस में 7.5 मीटर चौड़ी इंटर्नल सड़कें भी बनाई जा रही हैं।

लो राइज लिविंग, बेहतर कनेक्टिविटी और आधुनिक सुविधाओं के साथ नया आवासीय प्रोजेक्ट

शालीमार इवारा में सेंट्रल ग्रीन, जॉगिंग ट्रैक, बैठने की जगह, बच्चों के खेलने का क्षेत्र, फाउंटेन और पॉकेट पार्क जैसी सुविधाओं के साथ ही स्विमिंग पूल, लेजर जोन, जिम, स्पा, योग और एरोबिक्स, मल्टीपर्पज हॉल और कैफे जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

ये भी पढ़ें: शालीमार प्रतिष्ठित जेएम फाइनेंशियल हुरुन फाउंडर्स अवॉर्ड्स 2026 से सम्मानित

ये भी पढ़ें : शालीमार वनवर्ल्ड वेलेंसिया : स्पेनिश थीम वाले विला पर टिकी निगाहें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here