ग्रेटर नोएडा : शुभांकर शर्मा ने ग्रेटरनोएडा के जेपीग्रीन्स गोल्फ एंड स्पारिजॉर्ट में खेले जा रहे दो करोड़ रुपये की इनामी राशि वाले विश्व समुद्र प्रेजेंट्स कपिल देव इनविटेशनल टूर चैंपियनशिप पावर्ड बाय नालको के तीसरे राउंड में इवन-पार 72 का स्कोर बनाकर दो शॉट की बढ़त बरकरार रखी।
चंडीगढ़ के 30 वर्षीय शुभांकर (68-65-72) ने दिन की शुरुआत चारशॉट की बढ़त के साथ की थी। उन्होंने पांच बर्डी, तीनबोगी और एक डबलबोगी बनाकर अंतिम राउंड से पहले अपना कुल स्कोर 11-अंडर 205 बनाए रखा।
बेंगलुरु के मनोजएस (70-71-66) और इटली के मिशेलऑर्टोलानी (72-70-65) नौ-अंडर 207 के साथ शुभांकर के निकटतम प्रतिद्वंद्वी बनकर उभरे। मनोज ने छहबर्डी की मदद से बोगी-मुक्त 66 का स्कोर बनाया और छठे से संयुक्त दूसरे स्थान पर पहुंच गए।
ऑर्टोलानी ने भी बोगी-मुक्त सात-अंडर 65 का स्कोर बनाया, जो संयुक्तरूप से दिन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा। वह सातवें से संयुक्त दूसरे स्थान पर पहुंच गए। पिछले वर्ष के डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ मेरिट विजेता चंडीगढ़ के युवराज संधू (71-69-69) ने तीन-अंडर 69 का स्कोर बनाया और सात-अंडर 209 के साथ चौथे स्थान पर रहे।
शुभांकर ने फ्रंट नाइन पर चार बर्डी बनाकर मजबूत शुरुआत की और 10वें होल पर एक और बर्डी जोड़ी। हालांकि, अंतिम चरण में तीनबोगी और एकडबलबोगी के कारण उनकी चारशॉट की बढ़त घटकर दो रह गई। शुभांकर ने कहा, “यह उतार-चढ़ाव भरा दिन रहा। मैंने अच्छी शुरुआत की और फ्रंटनाइन पर चार बर्डी बनाईं, जिनमें दूसरे, चौथे और सातवें होल की बर्डी शामिल रहीं। इसके बाद मैंने 10वें होल पर भी बर्डी बनाई।
“बैक नाइन निराशाजनक रहा क्योंकि अंतिमहोल में मैंने कुछ अवसर गंवाए और कई शॉट ड्रॉप किए। इसके बावजूद मैं अच्छा गोल्फ खेल रहा हूं और कल के लिए काफी कुछ सकारात्मक है। उम्मीद है कि आज के फ्रंटनाइन की लय को अंतिमराउंड के सभी 18 होल तक बनाए रख सकूंगा।”
चंडीगढ़ के ब्रशवरपालसिंह (72-65-73) और बेंगलुरु केखलिनजोशी (72-67-71) छह-अंडर 210 के साथ संयुक्त पांचवें स्थान पर रहे। इस सत्र में डीपीवर्ल्डपीजीटीआई पर चार खिताब जीत चुके खलिन ने रेस टू डीपी वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप में दूसरे स्थान पर रहते हुए इस सप्ताह की शुरुआत की थी।
रेस टू डीपीवर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप में शीर्ष पर चल रहे सप्तकतलवार (75-72-72) तीन-ओवर 219 के कुल स्कोर के साथ संयुक्त 31वें से संयुक्त 25वें स्थान पर पहुंच गए। शुक्रवार को आयोजित प्रो-एम में पेशेवरतपेंद्रघई और एमेच्योरप्रेमदुग्गल की टीम ने जीत दर्ज की। विजेता टीम ने कुल 48 स्टेबलफोर्ड अंक बनाए।
टूर्नामेंट को प्रेज़ेंटिंग पार्टनर विश्वसमुद्र—तेजी से विकसित हो रहा एक वैश्विक व्यावसायिकसमूह, पावर्डबाय पार्टनर नालको—भारत की प्रमुख एल्युमिनियम कंपनियों में से एक, इवेंट पार्टनर्स एपीएल अपोलोस्टीलपाइप्स, हिमालयन और पावर एड तथा ब्रॉडकास्ट पार्टनर्स ज़ी5 और यूनाइट8 स्पोर्ट्स का सहयोग प्राप्तहै।
इसके अलावा, डीपीवर्ल्डपीजीटीआई के टाइटल एवं आधिकारिक अम्ब्रेला पार्टनर डीपी वर्ल्ड तथा टूर पार्टनर्स एचसीएलग्रुप, एक्सिसबैंक, अमूल, अमृतांजनएनरलाइट, एयरइंडियामहाराजाक्लब, कल्याणी, गोल्फ प्लस मंथली और गोल्फ डिजाइन इंडिया भी टूर्नामेंट से जुड़े हैं।
डीपी वर्ल्ड प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई) के बारे में:
डीपी वर्ल्ड प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया भारत के में पुरुषों के प्रोफेशनल गोल्फ की आधिकारिक नियामक और टूर्नामेंटों को स्वीकृति प्रदान करने वाली संस्था है। यह ‘इंटरनेशनल गोल्फ फेडरेशन’ और ‘इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ पीजीएटूर्स’ की मान्यता प्राप्त सदस्य है।
डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई की डीपीवर्ल्डटूर (यूरोपियनटूर) के साथ रणनीतिक साझेदारी भी है। डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के टूर्नामेंटों में ‘ऑफिशियल वर्ल्ड गोल्फ रैंकिंग’ (ओडब्ल्यूजीआर) अंक दिए जाते हैं। वैश्विक लॉजिस्टिक्स कंपनी डीपीवर्ल्ड, डीपीवर्ल्डपीजीटीआई की टाइटल पार्टनर और आधिकारिक अम्ब्रेलापार्टनर है।
डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई का नेतृत्व इसके अध्यक्ष पद्मभूषण कपिल देव करते हैं, जो भारतीय खेल जगत की एक प्रतिष्ठित हस्ती हैं और देशभर के खिलाड़ियों तथा खेल प्रेमियों को लगातार प्रेरित करते रहे हैं।









