मुंबई : खेल प्रेमियों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया ने 23वें कॉमनवेल्थ गेम्स के एक्सक्लूसिव मीडिया राइट्स अपने नाम कर लिए हैं। यानी कॉमनवेल्थ गेम्स का रोमांच एक बार फिर से सोनी के नेटवर्क पर लौटने जा रहा है।
इस बार 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन 23 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में होने जा रहा है। आप इन खेलों का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर देख सकेंगे, वहीं भारत और भारतीय उपमहाद्वीप (इंडियन सब कॉन्टिनेंट) के दर्शक सोनी लिव ऐप पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग का पूरा मज़ा उठा सकते हैं।

भारतीय टीम इस बार पूरे जोश और शानदार फॉर्म के साथ मैदान में उतरने को तैयार है। अगर पिछले बर्मिंघम 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स की बात करें, तो भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 गोल्ड समेत कुल 61 मेडल जीते थे और मेडल टैली में चौथा स्थान हासिल किया था।
यह साफ दिखाता है कि कॉमनवेल्थ खेलों में भारत की ताकत कितनी तेजी से बढ़ रही है। इस बार भी हमारे नए और अनुभवी खिलाड़ियों से रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन की पूरी उम्मीद है। खास बात यह है कि इस बार के कॉमनवेल्थ गेम्स बिल्कुल नए और एथलीट-फ्रेंडली फॉर्मेट में होने जा रहे हैं।
इसमें खिलाड़ी कुल 10 खेलों में अपनी ताकत दिखाएंगे। साथ ही, इस बार का पैरा स्पोर्ट्स प्रोग्राम अब तक का सबसे बड़ा होने वाला है, जिसमें 6 खेलों में 47 मेडल के लिए कड़ा मुकाबला होगा। इस बार जिन प्रमुख खेलों को शामिल किया गया है, उनमें एथलेटिक्स, स्विमिंग, आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स, ट्रैक साइक्लिंग, नेटबॉल, वेटलिफ्टिंग, बॉक्सिंग, जूडो, बॉल्स और 3×3 बास्केटबॉल शामिल हैं।

इस बार ग्लासगो 2026 खेलों का हर यादगार पल, एक्सपर्ट्स का शानदार एनालिसिस, आपकी अपनी भाषा में कमेंट्री और खास शोज़ के ज़रिए आप तक पहुंचेगा। भव्य ओपनिंग सेरेमनी से लेकर हमारे खिलाड़ियों के मेडल जीतने के हर इमोशनल और रोमांच कपल को महसूस करने के लिए तैयार हो जाइए। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया आपको घर बैठे वर्ल्ड-क्लास एक्सपीरियंस देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर और स्पोर्ट्स एंड इंटर नेशनल बिजनेस हेड राजेश कौल ने कहा, “ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स के ब्रॉडकास्ट राइट्स मिलना सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के लिए गर्व की बात है।इससे भारत में प्रीमियम लाइव स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म के तौर पर हमारी स्थिति और मजबूत हुई है।
भारत के खेल इतिहास में कॉमनवेल्थ गेम्स का हमेशा से एक खास स्थान रहा है और हमारे खिलाड़ियों ने हर बार देश का सिर ऊंचा किया है। बर्मिंघम 2022 के धमाकेदार प्रदर्शन के बाद, हमें पूरा भरोसा है कि ग्लासगो 2026 में भी हमारे एथलीट्स इतिहास रचेंगे।
हम एक्सपर्ट एनालिसिस, मल्टी-लैंग्वेज कवरेज और बेहतरीन कहानियों के साथ एक शानदार ब्रॉडकास्ट पेश करेंगे, ताकि दर्शक भारत के हर मेडल जीतने का जश्न लाइव महसूस कर सकें। आज भारत की खेल की महत्वाकांक्षाएं लगातार बढ़ रही हैं और हम भविष्य में खुद कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करने की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसे में ग्लासगो 2026 हमारी खेल यात्रा का एक बहुत महत्वपूर्ण पड़ाव होगा।”
कॉमनवेल्थ स्पोर्ट के चीफ़ एक्सिक्यूटिव, केटी सैडलियर ने कहा,”हम ग्लासगो 2026 के लिए सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के साथ अपनी पार्टनरशिप को आगे बढ़ाते हुए बेहद रोमांचित हैं।सोनी के माध्यम से भारत के करोड़ों खेल प्रेमी उन एथलीट्स के सफर, उनकी मोटिवेशनल कहानियों और उन यादगार पलों को करीब से देख पाएंगे जो कॉमनवेल्थ गेम्स को इतना खास बनाते हैं।
ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स के एक नए युग की शुरुआत है, और इसके बाद 2030 में अहमदाबाद में होने वाले 100वें साल के ऐतिहासिक कॉमनवेल्थ गेम्स को लेकर भी माहौल गरमाने लगा है। हमें बहुत खुशी है कि हम अपने सबसे बड़े और सबसे खास स्पोर्ट्स मार्केट्स में से एक भारत के दर्शकों तक यह रोमांच पहुंचाने के लिए सोनी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।”
23 जुलाई 2026 को दोपहर 1:00 बजे (भारतीय समयानुसार) से शुरू होने वाले ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स का सीधा और एक्सक्लूसिव प्रसारण देखने के लिए अपने टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और मोबाइल पर सोनी लिव ट्यून करना न भूलें। स्पोर्ट्स वर्ल्ड की हर छोटी-बड़ी और ताजा अपडेट के लिए सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क को इंस्टाग्राम, ट्विटर, फेसबुक पर फॉलो करें और उनके यूट्यूब चैनल को अभी सब्सक्राइब करें।











