5 मार्च 2027 को बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘स्पिरिट’ सिनेमाघरों में आएगी। फिल्म की रिलीज टाइमलाइन को लेकर जारी अटकलों के बीच, मेकर्स ने यह जानकारी दी है। मेकर्स के अनुसार यह फिल्म पूरी तरह से ट्रैक पर है। जैसा कि पहले बताया गया था, 5 मार्च 2027 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में आठ भाषाओं में रिलीज होगी।
हाल ही में खबरें आईं कि सलमान खान अपनी अगली फिल्म साउथ के मेकर्स के साथ बना रहे हैं। इसके निर्माता दिल राजू होंगे। खबरें यह भी थीं कि सलमान खान अपने ट्रेंड को जारी रखते हुए इस फिल्म को अगले साल ईद के मौके पर रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं।
PRABHAS – SANDEEP REDDY VANGA – BHUSHAN KUMAR: 'SPIRIT' NOT POSTPONED… The makers of #Spirit have officially clarified that the film is progressing exactly as planned and will arrive in cinemas worldwide on 5 March 2027.
There is absolutely NO postponement whatsoever. pic.twitter.com/i0LxI1D6c0
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 6, 2026
ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर क्लैश से बचने के लिए ‘स्पिरिट’ के मेकर्स ने इसकी रिलीज 1 दिसंबर 2027 कर दी। हालांकि अब मेकर्स ने साफ किया है कि ‘स्पिरिट’ 5 मार्च को ही रिलीज होगी। बता दें कि फिल्म ‘स्पिरिट’ में पहले प्रभास के साथ दीपिका पादुकोण नजर आने वाली थीं। 8 घंटे की शिफ्ट की मांग पर एक्ट्रेस को फिल्म से हटना पड़ा।
फिल्म ‘स्पिरिट’ सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक बनती जा रही है। खास बात यह है कि इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं। इसके निर्माता भूषण कुमार हैं। दोनों की जोड़ी ने ‘एनिमल’ में साथ में काम किया था। ‘एनिमल’ काफी कामयाब फिल्म थी।
फिल्म के लेखक और एडिटर भी संदीप रेड्डी वांगा हैं। इसके निर्माता भूषण कुमार, प्रणय रेड्डी वांगा, कृष्ण कुमार और प्रभाकर रेड्डी वांगा हैं। ‘स्पिरिट’ में प्रभास, तृप्ति डिमरी, विवेक ओबेरॉय के साथ-साथ ऐश्वर्या देसाई भी हैं।
ये भी पढ़े : टी- सीरीज का ऐलान, प्रभास- तृप्ति की ‘स्पिरिट’ 5 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में












