दिल्ली पब्लिक स्कूल, सीतापुर में आयोजित यूपी स्टेट आयु वर्ग शतरंज चैंपियनशिप के अंतर्गत शुक्रवार को अंडर-11 गर्ल्स एवं अंडर-15 ओपन वर्ग की प्रतियोगिताओं का प्रारंभ हुआ. 3 चक्रों के बाद प्रयागराज की संस्कृति यादव और कुच्क्नो कि दिआरा अगरवाल ने 3-3 अंको के साथ शीर्ष पर कायम है.
वही वाराणसी के परीक्षिता दुबे, गोरखपुर कि दीपांजली श्रीवास्तव, और प्रयागराज कि अनुप्रिया यादव 2.5-2.5 अंको के साथ दूसरे स्थान पर चल रही है, वही वेदांशी , याशिका, निहिरा,अनिका,इनाया मीरा, गौरी, अंशी, इशिता, इदिका 2-2 अंको के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर चल रहे है.
वहीं दूसरी ओर, अंडर-15 ओपन वर्ग में आज 2 चक्रों कि बाजिया खेली गयी जिसमे सभी शीर्ष खिलाडियों ने अपनी समझा के अनुसार प्रदर्शन किया और 2-2 अंक हासिल किये.
अयान त्रिखा,शिवाय सिंह, विवान वरुण, पर्व चौधरी, आदित्य गुप्ता, अन्शुमान, रूद्र श्रीवास्तव ,याकूब हुसैन ,तनिष कुमार,आरव अभिषेक ,उमंग ,पार्थ गुप्ता ने 2-2 अंको के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर चल रहे है,
वही 1-.5-1.5 अंको के साथ रक्शित, दिव्या मोहन, विवान गर्ग,अयान सिंह,सहर्ष, अर्जुन,स्पर्श,जयंत राम,रिशांत श्रीवास्तव वर्मा संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर चल रहे है.
ये भी पढ़ें : डबल टाईब्रेक के रोमांचक मैच में जीत, श्रेयंत बालक एकल सेमीफाइनल में












