नई दिल्ली : शपथ भारद्वाज ने दो परफेक्ट सीरीज़ शूट करते हुए और तीसरी सीरीज़ में 21 शॉट्स दर्जकर कुल 75 में से 71 हिट के साथ कज़ाख़स्तान के अल्माटी स्थित असानोव शूटिंग क्लब में चल रहे इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ) वर्ल्डकप शॉटगन के पुरुष ट्रैप इवेंट के पहले दिन भारत के सर्वश्रेष्ठ निशानेबाज़ के रूप में समापन किया।
आईएसएसएफ वर्ल्डकप शॉटगन
महिला वर्ग में मनीषा कीर 69 के स्कोर के साथ भारत की शीर्ष निशानेबाज़ रहीं। शपथ ने दिन की शुरुआत दो परफेक्ट राउंड से की, लेकिन तीसरी सीरीज़ में 21 हिट ही कर सके, जिससे वह स्टैंडिंग में थोड़ा नीचे खिसक गए। विवान कपूर ने भी अपनी दूसरी सीरीज़ में परफेक्ट 25 का स्कोर किया।
उन्होंने पहले राउंड में 22 और तीसरे में 23 हिट दर्ज करते हुए दिन का अंत मजबूत तरीके से किया। प्रतियोगिता में भारत के तीसरे निशानेबाज़ अहवर रिज़वी ने 23, 22 और 23 के स्कोर के साथ कुल 68 हिट दर्ज किए।
रैंकिंग पॉइंट्स के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे उदयवीर सिं हजैजी और अली अमान एलाही ने क्रमशः 71 और 66 का स्कोर किया। महिला वर्ग में मनीषा कीर ने भी शानदार शुरुआत करते हुए लगातार दो सीरीज़ में 24-24 हिट किए, लेकिन तीसरी सीरीज़ में 21 हिट के साथ कुल 69 का स्कोर बनाया और फिलहाल 17वें स्थान पर हैं।
राष्ट्रीय चैंपियन नीरू धांडा ने 23, 23 और 22 के स्कोर के साथ कुल 68 हिट दर्ज कर 21वां स्थान हासिल किया। तीसरी भारतीय प्रतिभागी प्रगति दुबे ने 65 (18, 23, 24) का स्कोर करते हुए 35वां स्थान प्राप्त किया।
रैंकिंग पॉइंट्स के लिए खेल रहीं वर्षा वर्मन (20, 20, 21) ने 61 और विधि सिंह (18, 21, 23) ने 62 हिट दर्ज किए। पुरुष और महिला दोनों वर्गों में शेष 50 टारगेट्स और फाइनल मुकाबले कल खेले जाएंगे।
ये भी पढ़ें : मैराज-राइज़ा का बेहतर प्रदर्शन, लेकिन फाइनल में जगह नहीं












