सनब्रीज़ अपार्टमेंट ने जीती ‘मैक्स हॉस्पिटल’ आरडब्ल्यूए क्रिकेट लीग

0
43

लखनऊ। सनब्रीज़ अपार्टमेंट ने‘मैक्स हॉस्पिटल’ आरडब्ल्यूए क्रिकेट टूर्नामेंट लीग 2026 का खिताब रोमांचक फाइनल में सेलेब्रिटी ग्रीन को 7 विकेट से हराकर अपने नाम कर लिया। लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित सिक्स2ओ क्रिकेट सेंटर में रविवार रात आयोजित लीग का फाइनल उत्साहपूर्ण माहौल में खेला गया।

फाइनल मैच में सेलेब्रिटी ग्रीन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 53 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में सनब्रीज़ अपार्टमेंट की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट के नुकसान पर जीत के लिए जरुरी रन बनाते हुए लीग की विजेता ट्रॉफी पर जीत ली।

तीन दिवसीय इस पहली आरडब्ल्यूए क्रिकेट लीग में शहर की प्रमुख आवासीय सोसायटियों ने हिस्सा लिया। इसके आयोजन का उद्देश्य निवासियों के बीच खेल भावना को बढ़ावा देना, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना और सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करना था।

लीग में सनब्रीज़ अपार्टमेंट, सेलेब्रिटी ग्रीन, ओमैक्स आर-2, ऋषिता मल्बरी, ऋषिता मैनहट्टन, एमआई रिट्रीट, संतुष्टि हाइट्स, राजवंश रेजीडेंसी और इंद्रप्रस्थ ओकस सहित 10 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

स क्रिकेट महोत्सव में खिलाड़ियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में सोसायटी निवासी एवं उनके परिवारजन भी उपस्थित रहे और करीब 1000 से अधिक दर्शक अपने परिवारों के साथ मैचों का आनंद लेने पहुंचे।

खास बात यह रही कि सभी मुकाबलों का ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए भी प्रसारण किया गया, जिससे सोसायटी निवासी और खेल प्रेमी घर बैठे भी लीग से जुड़े रहे।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के जनरल मैनेजर (सेल्स एवं मार्केटिंग) संतोष पाठक तथा विशिष्ट अतिथि स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया (एसएनआई) के निदेशक डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किए और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

ये भी पढ़ें : आरडब्ल्यूए क्रिकेट टूर्नामेंट लीग 2026 शुरू, 10 आवासीय सोसायटियों की टीमें मैदान में

मुख्य अतिथि संतोष पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि खेल स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण माध्यम हैं और मैक्स हॉस्पिटल भविष्य में भी समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने वाले ऐसे आयोजनों में सहयोग करता रहेगा।

विशिष्ट अतिथि डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय ने मैक्स हॉस्पिटल की इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित करते हैं।

इस अवसर पर आयोजन सचिव आशीष शर्मा, विनीत मिश्रा सहित आयोजन समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। समिति ने पूरे टूर्नामेंट के सफल संचालन में अहम भूमिका निभाई और खिलाड़ियों व दर्शकों के लिए बेहतर व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here