सीनियर पुरुष राज्य सुपर कबड्डी चैंपियनशिप लीग के पहले दिन इन टीमों को मिली जीत

0
575

लखनऊ। शामली, जौनपुर, गाजियाबाद, गाजीपुर एवं पूर्वोत्तर रेलवे ने केडी सिंह बाबू स्टेडियम में श़ुरू हुई तीन दिवसीय सीनियर पुरुष राज्य सुपर कबड्डी चैंपियनशिप लीग के पहले दिन अपने-अपने मुकाबलों में जीत से शुरुआत की।

इस चैंपियनशिप का उद्घाटन मुख्य अतिथि विनायक त्रिपाठी (उत्तर प्रदेश दुग्ध विकास कार्यालय) एवं राजेश कुमार सिंह (महासचिव, उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ) ने किया। इस अवसर पर लखनऊ जिला कबड्डी संघ के सचिव अनूप शुक्ला, सीजी शुक्ला, शराफ़त अली व अन्य मौजूद थे।

पहले दिन खेले गए मुकाबलों में शामली ने यूपी पुलिस को 41-26 से, जौनपुर ने आज़मगढ़ को 40-22 से, ग़ाज़ियाबाद ने बिजनौर को 50-34 से, ग़ाज़ीपुर ने अमेठी हास्टल को 41- 40 से और पूर्वोत्तर रेलवे ने भदोही को 21- 6 से हराया।

ये भी पढ़ें : लक्ष्य चैम्पियंस ट्रॉफी : सीएजी पर जीत से दिल्ली सेमीफाइनल में, गुरुग्राम भी अंतिम चार में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here