‘स्पिरिट’ में प्रभास के अपोजिट तृप्ति डिमरी: फिल्म होगी A-रेटेड कॉप थ्रिलर

0
208
साभार : गूगल

‘स्पिरिट’ से दीपिका पादुकोण का पत्ता कटने के बाद तृप्ति डिमरी की इस फिल्म में शामिल हुई. वो इस फिल्म में प्रभास के अपोजिट नजर आएगी. तृप्ति के नाम का ऐलान हाल ही में हुआ है. खबर है कि ‘स्पिरिट’ A रेटेड कॉप थ्रिलर फिल्म होगी.

रिपोर्ट के मुताबिक़, ‘स्पिरिट’ की कहानी एक तेलुगु एंटरटेनर है. इस फिल्म में तमाम हीरोइक मोमेंट्स हैं, फिल्ममेकर इस फिल्म में A रेटेड चीजें दिखाने वाले हैं. इस फिल्म में हिंसक एक्शन सीन्स होने के साथ-साथ प्रभास और तृप्ति के बीच कई सारे ए-रेटेड बोल्ड सीक्वेंस होंगे.

बोल्ड सीन के शूट के बारे में पहले ही प्रभास और तृप्ति को बताया गया है और दोनों ने सीन करने पर सहमति जताई है. रिपोर्ट के अनुसार, संदीप रेड्डी वांगा एक ऐसी एक्ट्रेस को कास्ट करना चाहते थे, जो पेपर पर लिखे सीक्वेंस को करने में कंफर्टेबल हो. उन्होंने तृप्ति से ये वादा किया है कि शूटिंग के दौरान सेट पर उन्हें आरामदायक और प्रोफेशनल माहौल मिलेगा.

स्पिरिट का शूट अक्टूबर में शुरू होगा. मेकर्स ने इसे 9 भाषाओं में रिलीज करने वाले है. ये फिल्म साल 2027 में रिलीज होगी. तृप्ति इससे पहले फिल्म ‘एनिमल’ में भी दिखी थीं.

ये भी पढ़े : तृप्ति डिमरी बनीं प्रभास की नई हीरोइन, ‘स्पिरिट’ में दीपिका को किया रिप्लेस

ये भी पढ़े : संदीप वांगा ने दीपिका को ‘स्पिरिट’ से निकाला, एक्ट्रेस की डिमांड से बिगड़ी बात

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here