गोवा : युवा स्टार अभिनंध पीबी व 2025 के एमवीपी बर्नाडेट स्ज़ॉक्स के शानदार प्रदर्शन से दो बार की चैंपियन डेम्पो गोवा चैलेंजर्स ने गुरुवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में बटरफ्लाई अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) सीजन-7 के उद्घाटन मैच में मौजूदा चैंपियन यू मुंबा टीटी को 10-5 से हराकर अभियान की शानदार शुरुआत की।
अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) सीजन-7 : बर्नाडेट स्ज़ॉक्स व अभिनंध पीबी ने बिखेरी चमक,
गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने इंटरनेशनल टेबल टेनिस फेडरेशन (आईटीटीएफ) की अध्यक्ष पेट्रा सोरलिंग, बटरफ्लाई यूटीटी के को प्रमोटर वीटा दानी और नीरज बजाज तथा भारतीय और अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस जगत की कई प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी में टूर्नामेंट का औपचारिक उद्घाटन किया।
इसके बाद मेजबान टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्ज़ॉक्स और अभिनंध ने अपने-अपने एकल मुकाबले जीते और फिर दोनों ने मिलकर मिश्रित युगल में भी जीत दर्ज की। इसके साथ ही गोवा ने दो मुकाबले शेष रहते ही 10-5 से जीत अपने नाम कर ली।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने कहा, “मैं बटरफ्लाई अल्टीमेट टेबल टेनिस के आयोजकों का गोवा में स्वागत करता हूं। यह पहली बार है जब इस लीग का आयोजन यहां हो रहा है और मैं यहां आए सभी खिलाड़ियों और प्रशंसकों का भी हार्दिक स्वागत करता हूं।
शुक्रवार को सीजन के पहले डबल-हेडर में यूपी प्रोमेथियंस के सामने दबंग दिल्ली टीटीसी की चुनौती
गोवा लंबे समय से पर्यटन के लिए जाना जाता है, लेकिन अब यह खेल पर्यटन का भी उभरता हुआ केंद्र बन रहा है। हमने कई बड़े खेल आयोजनों की सफल मेजबानी की है और मुझे उम्मीद है कि मैं फाइनल में भी उपस्थित रहूंगा तथा विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान करूंगा।”
ये भी पढ़ें : टेबल टेनिस का महासंग्राम गुरुवार से, यूटीटी में सात टीमें करेंगी खिताब की जंग
ये भी पढ़ें : यूटीटी में पहली बार एआई करेगा अंपायरों की मदद, 20 सेकंड में मिलेगा रिव्यू
मुकाबले की शुरुआत 18 वर्षीय अभिनंध पीबी ने फ्रांस के लिलियन बार्डेट के खिलाफ शानदार जीत के साथ की। भारत के सबसे प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों में शामिल अभिनंध ने 2024 में गोवा को खिताब दिलाने वाले कोच एलेना टिमिना और पराग अग्रवाल के मार्गदर्शन में दमदार फोरहैंड और घातक सर्विस के दम पर मैच पर पूरी तरह नियंत्रण बनाए रखा।
उन्होंने अपनी सर्विस पर खेले गए 33 अंकों में से 21 अंक जीते और 11-6, 11-2, 11-3 से मुकाबला अपने नाम किया। इसके बाद तीन बार की ओलंपियन और पिछले सीजन की बटरफ्लाई यूटीटी एमवीपी बर्नाडेट स्ज़ॉक्स ने निथ्याश्री मणि को सीधे गेमों में हराकर गोवा की बढ़त और मजबूत कर दी।
एचवीआर कोलकाता थंडर ब्लेड्स की टक्कर पीबीजी पुणे जगुआर्स से
स्ज़ॉक्स ने पहला गेम 11-7 से जीता। दूसरे गेम में निथ्याश्री ने कड़ी चुनौती दी, लेकिन स्ज़ॉक्स ने निर्णायक मौकों पर बेहतर खेल दिखाते हुए 11-9 से गेम अपने नाम किया। तीसरे गेम में उन्होंने 11-7 से जीत दर्ज कर मुकाबला समाप्त किया।
इसके बाद स्ज़ॉक्स और अभिनंध की जोड़ी ने मिश्रित युगल में यू मुंबा के कप्तान मनुष शाह और लीग में पदार्पण कर रहीं वेल्स की अन्ना हर्सी को 2-1 (11-7, 7-11, 11-6) से हराकर मुकाबला गोवा के नाम कर दिया।
ये भी पढ़ें : यूटीटी सीजन 7 नीलामी: यूपी प्रोमेथियंस से खेलेंगे मानव ठक्कर और यांग्ज़ी लियू
ये भी पढ़ें : चैंपियनों की टक्कर, पहले मैच में यू मुंबा टीटी की डेम्पो गोवा चैलेंजर्स से टक्कर
यू मुंबा ने दूसरे पुरुष एकल मुकाबले में वापसी की। मनुष शाह ने स्पेन के अल्वारो रोबल्स को सीजन के पहले गोल्डन प्वाइंट के बाद 2-1 से हराकर अपनी टीम को कुछ राहत दिलाई।
अंतिम मुकाबले में बटरफ्लाई यूटीटी में पदार्पण कर रहीं दो युवा खिलाड़ियों के बीच रोमांचक संघर्ष देखने को मिला। गोवा की सिंड्रेला दास, जो दिव्यांशी भोमिक के साथ अंडर-19 गर्ल्स डबल्स में मौजूदा आईटीटीएफ विश्व नंबर-1 हैं, ने शानदार शुरुआत की।
हालांकि वेल्स की अन्ना हर्सी ने जोरदार वापसी करते हुए 2-1 से मुकाबला जीत लिया, जिससे दोनों टीमों ने अंतिम मुकाबले में अंक साझा किए।
अपने शानदार प्रदर्शन के लिए अभिनंध पीबी ने चैटजीपीटी मैच आईक्यू प्लेयर ऑफ द टाई, इंडियन प्लेयर ऑफ द टाई और बिसलेरी शॉट ऑफ द टाई—तीनों पुरस्कार अपने नाम किए। वहीं बर्नाडेट स्ज़ॉक्स को फॉरेन प्लेयर ऑफ द टाई चुना गया।
इससे पहले दिन में बटरफ्लाई यूटीटी सीजन-7 के साथ आयोजित जमीनी स्तर की प्रतियोगिता ड्रीम यूटीटी जूनियर्स के मुकाबले भी जारी रहे।
ये भी पढ़ें : UTT सीजन 7: मानव-मानुष-दिया की अगुवाई, टीमों ने बनाए मजबूत समीकरण
ये भी पढ़ें : UTT सीजन 7 में अब दिखेगा यूपी का दम, ‘यूपी प्रोमेथियन्स’ की हुई एंट्री
ये भी पढ़ें : यूटीटी सीजन 6: यू मुम्बा की विजयी झंकार, पहली बार ट्रॉफी पर किया कब्ज़ा
एचवीआर कोलकाता थंडर ब्लेड्स ने वत्सल दुकलान और तिताश चटर्जी के शानदार प्रदर्शन की बदौलत दबंग दिल्ली टीटीसी को 5-4 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। वहीं यूपी प्रोमेथियंस ने अहमदाबाद एपीएल पाइपर्स को 6-3 से हराया। यूपी की टीम इससे पहले अपने पहले मुकाबले में पीबीजी पुणे जगुआर्स को भी पराजित कर चुकी है।
बटरफ्लाई यूटीटी सीजन-7 के सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स खेल (हिंदी), स्टार स्पोर्ट्स तमिल 2 एचडी और स्टार स्पोर्ट्स तमिल 3 एचडी पर किया जा रहा है, जबकि जियोहॉटस्टार पर हिंदी, तमिल और अंग्रेज़ी में लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध है।
- फाइनल स्कोर
- डेम्पो गोवा चैलेंजर्स 10-5 यू मुंबा टीटी
- अभिनंध पीबी ने लिलियन बार्डेट को 3-0 (11-6, 11-2, 11-3) से हराया।
- बर्नाडेट स्ज़ॉक्स ने निथ्याश्री मणि को 3-0 (11-7, 11-9, 11-7) से हराया।
- अभिनंध पीबी/बर्नाडेट स्ज़ॉक्स ने मनुष शाह/अन्ना हर्सी को 2-1 (11-7, 7-11, 11-6) से हराया।
- अल्वारो रोबल्स, मनुष शाह से 1-2 (10-11, 11-8, 4-11) से हारे।
- सिंड्रेला दास, अन्ना हर्सी से 1-2 (11-9, 9-11, 7-11) से हारी।











