बालक क्वाड्रुपल स्कल में यूपी ने दिखाई ताकत, फाइनल में बनाई जगह

0
25

गोरखपुर। मेजबान उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने 46वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में बालक क्वाड्रुपल स्कल के सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए 06:30.8 का समय निकालकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

46वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप

आज खेले गए सेमीफाइनल में हरियाणा, मध्य प्रदेश और आर्मी ब्वायज स्पोर्ट्स कंपनी ने सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए 4-4 वर्गो में शीर्ष 2 स्थान हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। इसके अलावा केरल और ओडिशा ने 3-3 वर्गो के फाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

रोमांचक रेसों के बाद तय हुए फाइनलिस्ट, गुरुवार को होंगे खिताबी मुकाबले

भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के सहयोग से रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (आरएफआई) के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन द्वारा उत्तर प्रदेश खेल विभाग के बुनियादी और प्रशासनिक सहयोग से रामगढ़ताल पर चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव शुभाशीष मुखर्जी ने बताया कि बुधवार को 17 रेपेचेज और 16 सेमीफाइनल सहित कुल 33 रेस आयोजित की गई। सेमीफाइनल में शीर्ष दो स्थान पाने वाली टीमों ने फाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

बालक क्वाड्रुपल स्कल के सेमीफाइनल में यूपी के दीपक कुमार, यश कुमार यादव, हरिनाथ यादव व प्रवीण कुमार की चौकड़ी ने 06:30.8 का समय निकालते हुए दूसरा स्थान हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। इस रेस में केरल के गौतम, आगस्टिन, तलवार सिंह व एचएम नायर की टीम 06:26.5 के समय के साथ पहले स्थान पर रही।

वहीं दूसरे सेमीफाइनल में आर्मी ब्वायज स्पोर्ट्स कंपनी के अर्णव रावत, दिलशाद खान, प्रथमेश व गगनदीप सिंह ने 06:37.8 के समय के साथ पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि ओडिशा के अथर्व विलास राउत, आयुष, अविराज व तेजबीर सिंह की टीम 06:38.1 के समय के साथ दूसरे स्थान पर रही।

बालक सिंगल स्कल के पहले सेमीफाइनल में हरियाणा के सक्षम 07:53.8 के समय के साथ पहले व मध्य प्रदेश के कार्तिक 08:24.5 के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे। यूपी के मोहन महेश ने साहसिक खेल दिखाया लेकिन 09:01.3 के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहते हुए बाहर हो गए। दूसरे सेमीफाइनल में आसाम के फरहान अली पहले व झारखंड के शुकलाल टूडू 08:09.7 के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल में पहुंचे।

बालिका क्वाड्रुपल स्कल के पहले सेमीफाइनल में केरल की अनालिया विल्सन, विनोज, एंजल मैरी थामस, हरिप्रिया विनेश शीर्ष पर रही। पंजाब की गगनदीप कौर, जैनम रानी, सिमरनजीत कौर, गगनप्रीत कौर ने दूसरा स्थान हासिल किया। दूसरे सेमीफाइनल में ओडिशा की शिवानी, स्मृति इक्का, प्रतिज्ञा जेना व रितुरानी पहले एवं आरएफआई -हिमाचल की अनामिका ठाकुर, तनिष्का ठाकुर, अर्चिता नेगी व श्रेया ठाकुर दूसरे स्थान पर रही।

बालिका डबल स्कल के पहले सेमीफाइनल में मध्य प्रदेश की वंशिका साहू व प्रियंका 08:38.1 के समय के साथ पहले व केरल की बिंची बीनू व श्रीदेवी राजेश 08:58.0 के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल में पहुंची। दूसरे सेमीफाइनल में महाराष्ट्र की शिवरानी कटेरिया व आरुषी बरार शीर्ष पर रही जबकि मणिपुर की एल रोशबिना देवी व स्वेयिया हैसनाम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

बालक काक्सलेस पेयर्स के पहले सेमीफाइनल में हरियाणा के नितिन व करन ने पहला स्थान हासिल किया जबकि आर्मी ब्वायज स्पोर्ट्स कंपनी के नितिन कुमार व जसवंत सिंह दूसरे स्थान पर रहे। दूसरे सेमीफाइनल में मध्य प्रदेश के अयान यादव व अनुराग वर्मा पहले स्थान पर रहे जबकि झारखंड के रवि मुर्म व प्रदीप कुमार महतो ने दूसरा स्थान हासिल किया।

बालक डबल स्कल के पहले सेमीफाइनल में आर्मी ब्वायज स्पोर्ट्स कंपनी के राजन व प्रतीक निषाद पहले व मध्य प्रदेश के ऋषभ व तनीश दूसरे स्थान पर रहे। दूसरे सेमीफाइनल में चंडीगढ़ के युवराज व गुरमानवीर को पहला व पंजाब के भवदीप व हरजिंदर को दूसरा स्थान मिला।

बालिका सिंगल स्कल के पहले सेमीफाइनल में ओडिशा की नेहा थ पहले व महाराष्ट्र की इश्वरी दूसरे स्थान पर रही। दूसरे सेमीफाइनल में मणिपुर की हुदीरोम चानू को पहला व मध्य प्रदेश की संतोष यादव को दूसरा स्थान मिला। बालक काक्सलेस फोर्स के पहले सेमीफाइनल में आर्मी ब्वायज स्पोर्ट्स कंपनी पहले व मध्य प्रदेश दूसरे स्थान पर रहा। वहीं इस वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल में हरियाणा को पहला व पश्चिम बंगाल को दूसरा स्थान मिला।

रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बालाजी मरादप्पा ने बताया कि चैंपियनशिप में फाइनल मुकाबलों की शुरुआत गुरुवार सुबह 7:30 बजे से होगी जबकि समापन व पुरस्कार वितरण समारोह शाम पांच बजे आयोजित होगा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी होंगे। चीफ ज्यूरी तेजस शिंदे ने बताया कि मुख्यमंत्री के समक्ष बालिका डबल स्कल व बालक क्वाड्रुपल स्कल के फाइनल मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।

चैंपियनशिप के आज सेमीफाइनल मुकाबलों के दौरान रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की फाइनेंस कमेटी के चेयरमैन नवाबुद्दीन, उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन की अध्यक्ष रानी पक्षालिका सिंह (भाजपा विधायक), सचिव सुधीर शर्मा (उपाध्यक्ष, रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया), अंपायर कमेटी के चेयरमैन राकेश शुक्ला (रिटायर्ड डीआईजी), आयोजन सचिव राजेश यादव सहित अन्य ने मौजूद रहते हुए प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here