दर्शकों को साउथ के बेहतरीन अभिनेता जूनियर एनटीआर की अपकमिंग फिल्म ‘ड्रैगन’ का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का फर्स्ट ग्लिम्प्स काफी दमदार है, जिसने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है।
फिल्म के फर्स्ट ग्लिम्प्स में दिखाया गया है कि ब्रिटिश लोग भारत में मसालों और स्टील का कारोबार करने के लिए भारत आए थे। लेकिन वह यहां हेरोइन की खेती करने के लिए रुके। वह यहां हेरोइन उगाते थे और पूरी दुनिया में इसका कारोबार करते थे। जब भारत से ब्रिटिश चले गए। इसके बाद यहां हेरोइन के कारोबार को लेकर संघर्ष होता रहा।
फर्स्ट ग्लिम्प्स में जूनियर एनटीआर को एक विलेन के रूप में दिखाया गया है। वह इतने खतरनाक रोल में हैं कि उन्हें पता नहीं कि उन्होंने अब तक कितने मर्डर किए हैं। वहीं फर्स्ट ग्लिम्प्स में अनिल कपूर को एक हीरो के रोल में दिखाया गया है।
फिल्म ‘ड्रैगन’ एक पैन इंडिया फिल्म है, जो एक्शन से भरपूर होगी। इसका निर्देशन प्रशांत नील कर रहे हैं। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर अहम किरदार में हैं। फिल्म 11 जून 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 11 मई को मेकर्स ने फिल्म ‘ड्रैगन’ से जूनियर एनटीआर का पहला लुक जारी किया था।
सोशल मीडिया पर जारी उनका लुक काफी खास था। इसमें वह खास पोशाक में गुस्से में नजर आ रहे थे। इस पोस्ट के साथ निर्देशक प्रशांत नील ने जानकारी दी थी कि फिल्म ‘ड्रैगन’ की खास झलक 9 दिनों के बाद 20 मई को जारी की जाएगी।
कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर जूनियर एनटीआर ने एक खास तस्वीर साझा की थी, जो फैंस के बीच जमकर वायरल हुई थी। इस तस्वीर में एनटीआर अपना बैक साइड फ्लॉन्ट करते नजर आए थे।

तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘बनाओ, खरीदो नहीं।’ इससे लग रहा है कि अभिनेता ने इस फिल्म के लिए बहुत मेहनत की है।
ये भी पढ़े : NTRNEEL : एनटीआर घनी दाढ़ी और दमदार लुक में, इस दिन आएगी फिल्म













