लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मो.तौहीद को अम्मान (जार्डन) में होने वाली 11वीं एशियन यूथ पुरुष हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय हैंडबॉल टीम का कोच बनाया गया है। मो.तौहीद वर्तमान में केडी सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में अंशकालिक हैंडबॉल प्रशिक्षक के तौर पर तैनात है। इस चैंपियनशिप का आयोजन अगले माह 20 से 31 अगस्त, 2026 तक किया जा रहा है।
भारतीय यूथ पुरुष हैंडबॉल टीम का राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर 27 जुलाई से 18 अगस्त 2026 तक पावना फाउंडेशन (अलीगढ़) में आयोजित किया जाएगा।
मो.तौहीद की इस उपलब्धि पर हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया की अध्यक्ष अलका दास, कार्यकारी निदेशक डा.आनन्देश्वर पाण्डेय, कोषाध्यक्ष विनय कुमार सिंह व सचिव डा.तेजराज सिंह सहित उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी महासचिव अमित पाण्डेय ने बधाई दी।












