सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग: स्कूल और क्लब क्रिकेट में दिखा खिलाड़ियों का दम

0
34

लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा आयोजित सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग के अंतर्गत खेले जा रहे इंटर स्कूल एवं इंटर स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में जगह बनाई। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों और क्लबों के बीच हुए मुकाबलों में रोमांचक खेल देखने को मिला।

इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे मुकाबले में कृष्णा पब्लिक स्कूल ने रेड रोज इंटर कॉलेज को सात विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रेड रोज इंटर कॉलेज की टीम 38 रन पर सिमट गई।

जवाब में कृष्णा पब्लिक स्कूल ने 39 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। चार विकेट लेने वाले अंशुल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग

तीसरे मुकाबले में पीजेंट डे एकेडमी इंटर कॉलेज ने यूनिवर्सल सिटी कॉन्वेंट, मौंदा को 62 रन से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पीजेंट डे एकेडमी ने 105 रन बनाए। जवाब में यूनिवर्सल सिटी कॉन्वेंट की टीम लक्ष्य से काफी पीछे रह गई। कृष्ण पाल ने चार विकेट लेने के साथ 16 रन की उपयोगी पारी खेली और मैन ऑफ द मैच बने।

के.डी. पब्लिक स्कूल की अनुपस्थिति के कारण चौथा मुकाबला नहीं हो सका। प्रतियोगिता नियमों के अनुसार अंबेडकर विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल को वॉकओवर देकर अगले चरण में प्रवेश दिया गया।

इंटर स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ी सत्यापन के दौरान अयोग्य खिलाड़ियों की सहभागिता पाए जाने पर लखनऊ लायंस क्रिकेट क्लब को अयोग्य घोषित कर दिया गया।

इसके चलते रणीपुर क्रिकेट क्लब को दूसरे चरण में प्रवेश मिला। इसी प्रकार पात्रता मानकों पर खरा न उतरने के कारण लायंस-11 क्रिकेट क्लब को भी अयोग्य घोषित किया गया और वेस्ट-11 क्रिकेट क्लब को वॉकओवर देकर अगले दौर में पहुंचाया गया।

इंटर स्कूल एवं इंटर स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट मुकाबले

सातवें मुकाबले में लखनऊ नाइट राइडर्स क्रिकेट क्लब ने देशी दबंग क्रिकेट क्लब को नौ विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए देशी दबंग क्रिकेट क्लब ने 63 रन बनाए। जवाब में लखनऊ नाइट राइडर्स ने एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए आर्यन यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

आयोजकों के अनुसार सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को खेलों के माध्यम से प्रतिभा प्रदर्शन का मंच उपलब्ध कराना तथा उनमें खेल भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है।

ये भी पढ़ें : नेट जीरो सरोजनीनगर मिशन : स्कूलों में होगा वर्षा जल संचयन का इंतजाम

ये भी पढ़ें : श्री गोविंद इंटर कॉलेज, लीथल-11 और ड्रीम ब्लास्टर की शानदार जीत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here