श्री गोविंद इंटर कॉलेज, लीथल-11 और ड्रीम ब्लास्टर की शानदार जीत

0
50

लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा आयोजित सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग के तहत खेले गए इंटर-स्कूल और इंटर-स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट मुकाबलों में कई रोमांचक नतीजे देखने को मिले, जबकि तीन मैच वॉकओवर से तय हुए।

इंटर-स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के मैच संख्या-23 में नेशनल पब्लिक स्कूल और श्री गोविंद एसएस इंटर कॉलेज के बीच मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर श्री गोविंद एसएस इंटर कॉलेज ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग के तहत खेले गए रोमांचक क्रिकेट मुकाबले

नेशनल पब्लिक स्कूल की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 62 रन ही बना सकी। जवाब में श्री गोविंद एसएस इंटर कॉलेज ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और सात विकेट से जीत दर्ज की। शांतनु को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

मैच संख्या-24 में सेंट फ्रांसिस स्कूल और राजकीय बाल शिक्षा निकेतन के बीच मुकाबला होना था, लेकिन राजकीय बाल शिक्षा निकेतन की टीम निर्धारित समय पर मैदान पर नहीं पहुंच सकी। इसके चलते प्रतियोगिता के नियमों के तहत सेंट फ्रांसिस स्कूल को वॉकओवर देकर विजेता घोषित किया गया।

इंटर-स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे मुकाबले में मानस नगर क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 65 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लीथल-11 क्रिकेट क्लब की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली।

शशि सिंह ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 29 रन बनाने के साथ दो विकेट, दो कैच और एक रन आउट किया तथा मैन ऑफ द मैच चुने गए।

चौथा मुकाबला पीजीआई मौलवी खेड़ा क्रिकेट क्लब और ईस्ट टाइगर क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाना था, लेकिन ईस्ट टाइगर क्रिकेट क्लब की टीम निर्धारित समय पर मैदान पर नहीं पहुंच सकी। परिणामस्वरूप पीजीआई मौलवी खेड़ा क्रिकेट क्लब को वॉकओवर देकर अगले दौर में प्रवेश दिया गया।

पांचवें मुकाबले में द अनप्रिडिक्टेबल क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 47 रन बनाए। जवाब में ड्रीम ब्लास्टर क्रिकेट क्लब ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और छह विकेट से जीत दर्ज की। अमित मलिक को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

छठे मुकाबले में ब्लेज-11 ने पहले गेंदबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और स्टूडेंट ऑफ-11 के खिलाफ 10 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। हृदय ने तीन विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई और मैन ऑफ द मैच बने।

इंटर-स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता के मैच संख्या-58 में राइजिंग टाइटंस क्रिकेट क्लब और नुर्दी खेड़ा क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला प्रस्तावित था, लेकिन नुर्दी खेड़ा क्रिकेट क्लब की टीम निर्धारित समय पर मैदान पर नहीं पहुंची। इसके चलते राइजिंग टाइटंस क्रिकेट क्लब को वॉकओवर देकर विजेता घोषित किया गया।

ये भी पढ़ें : सरोजनी नगर स्पोर्ट्स लीग : स्टेला मैरिस व टेक्ट्रो एफसी फुटबॉल चैंपियन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here