युकी भांबरी ने अल्माटी ओपन में लहराया जीत का परचम, 2026 में जीता पहला एटीपी खिताब

0
24

अल्माटी : राउंडग्लास टेनिस अकादमी के युकी भांबरी ने रविवार को कजाकिस्तान में अमेरिकी खिलाड़ी रयानसेगर्मैन के साथ जोड़ी बनाकर अल्माटी ओपन का खिताब जीत लिया। यह 2026 सीज़न में भांबरी का पहला एटीपी टूर खिताब है।

चौथी वरीयता प्राप्त भारत-अमेरिकी जोड़ी ने एक बेहद रोमांचक फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त ऑस्ट्रिया के लुकासमिडलर और नीलओबरलाइटनर को 7-6(3), 6-7(1), [10-2] से हराकर एटीपी 250 का खिताब अपने नाम किया।

भांबरी और सेगर्मैन ने फाइनल में शानदार शुरुआत करते हुए पहला सेट टाई-ब्रेकर में 7-3 से जीता। हालांकि, ऑस्ट्रियाई जोड़ी ने दूसरे सेट का टाई-ब्रेकर 7-1 से जीतकर मुकाबले में वापसी की और स्कोर बराबर कर दिया। इसके बाद निर्णायक मैच टाई-ब्रेकर में भारत-अमेरिकी जोड़ी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 10-2 से जीत दर्ज की और चैंपियनशिप अपने नाम कर ली।

चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने अपने अभियान की शुरुआत राउंड ऑफ 16 में बेल्जियम-नीदरलैंड की जोड़ी सैंडरगिले और सेमवर्बीक को 7-5, 7(7)-6(5) से हराकर की। इसके बाद क्वार्टरफाइनल में उन्होंने पोलैंड के फिलिपपिएचोंका और बुल्गारिया के अलेक्जेंडरडोंस्की को 7(8)-6(6), 7(7)-6(2) से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

सेमीफाइनल में भांबरी और सेगर्मैन ने अमेरिकी जोड़ी जे. विद्रो और एन. लैमन्स को 6-3, 7(7)-6(5), 10-6 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने निर्णायक मैच टाई-ब्रेकर में शीर्ष वरीयता प्राप्त लुकास मिडलर और नील ओबर लाइटनर को हराकर शानदार सप्ताह का समापन खिताबी जीत के साथ किया।

इस जीत के साथ भांबरी ने अपने करियर का पांचवां एटीपी टूर युगल खिताब हासिल किया। 34 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी इससे पहले 2023 में मल्लोर्का और 2024 मेंगस्टाड तथा म्यूनिख में एटीपी 250 खिताब जीत चुके हैं। इसके बाद उन्होंने 2025 में प्रतिष्ठित एटीपी 500 दुबई टेनिस चैंपियनशिप का खिताब भी अपने नाम किया था।

अल्माटी ओपन की यह जीत 2026 सीज़न में भांबरी का दूसरा एटीपी फाइनल है। इससे पहले इस वर्ष उन्होंने न्यूजीलैंड के माइकलवीनस के साथ जोड़ी बनाकर एटीपी 250 जिनेवा ओपन में उपविजेता स्थान हासिल किया था।

कजाकिस्तान में मिली यह खिताबी जीत सीज़न के शेष मुकाबलों से पहले उनके आत्मविश्वास और लय को मजबूत करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here