लखनऊ। 21 वीं कर्नल एसएन मिश्र ओबीई मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता 15 नवम्बर को कर्नल एसएन मिश्र ओबीई मेमोरियल स्कूल साउथ सिटी के तत्वाधान में उत्तर रेलवे स्टेडियम में होगी।
सभी बोर्ड के प्रतिभाग हेतु इच्छुक विद्यालय (बालक अंडर-19) पांच नवम्बर को अपराहन 4 बजे तक संपर्क कर प्रतिभाग कर सकते है। टूर्नांमेंट में 16 टीमों को प्रविष्टि मिलेगी।
अधिक जानकारी के लिए टूर्नामेंट सचिव आलोक भारद्वाज से मोबाइल 7007623062 व प्रधानाचार्य पूजा से मोबाइल 7905236760 पर संपर्क कर सकते है।
ये भी पढ़ें : एलसीए के विकेट कीपर बल्लेबाज अभय प्रजापति अरुणाचल प्रदेश अंडर -19 टीम में













