134वां डूरंड कप: ईस्ट बंगाल और साउथ यूनाइटेड के मैच से होगी शुरुआत

0
152

कोलकाता : 134वें इंडियनऑयल डूरंड कप की शुरुआत 23 जुलाई 2025 को कोलकाता के प्रतिष्ठित विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन (सॉल्ट लेक स्टेडियम) में होगी,जहाँ इमामी ईस्ट बंगाल एफसी का सामना बेंगलुरु की साउथ यूनाइटेड एफसी (एसयूएफसी) से होगा।

यह मुकाबला ग्रुप ए के तहत खेला जाएगा और एक महीने तक चलने वाले इस रोमांचक टूर्नामेंट की शुरुआत करेगा,जिसमें कुल 43 मुकाबले होंगे और फाइनल 23 अगस्त को खेला जाएगा।

टूर्नामेंट के समूह और कार्यक्रम की घोषणा आज कर दी गई,जिससे एक बार फिर भारतीय फुटबॉल की परंपरा और जुनून को देखने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता में छह समूह होंगे, जिनमें प्रत्येक समूह में चार टीमें शामिल हैं। प्रत्येक समूह में छह मुकाबले होंगे।

छह समूह विजेता और दो सर्वश्रेष्ठ उपविजेता टीमें क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करेंगी, जो 16 और 17 अगस्त को खेले जाएंगे। सेमीफाइनल 19 और 20 अगस्त को होंगे और भव्य फाइनल 23अगस्त,शनिवार को खेला जाएगा। नॉकआउट दौर के स्थलों की घोषणा जल्द की जाएगी।

कोलकाता में ग्रुप ए और बी के मुकाबले होंगे। ईस्ट बंगाल के ओपनर के बाद, इंडियन एयर फोर्स फुटबॉल टीम और आई-लीग क्लब नामधारी एफसी क्रमशः 27 और 30 जुलाई को एसयूएफसी के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेंगे।

ग्रुप बी की शुरुआत 28 जुलाई को मोहम्मडन एससी और डायमंड हार्बर एफसी के मुकाबले से होगी,जो किशोर भारती क्रीड़ांगन में खेला जाएगा।

इसके बाद 31 जुलाई को इसी मैदान में आइएसएल चैंपियन मोहन बागान सुपर जायंट और मोहम्मडन एससी के बीच बहुप्रतीक्षित कोलकाता डर्बी खेली जाएगी। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स फुटबॉल टीम 1 अगस्त को डायमंड हार्बर के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी।

ग्रुप सी की शुरुआत जमशेदपुर में 24 जुलाई को होगी,जहाँ जमशेदपुर एफसी,नेपाल की त्रिभुवन आर्मी एफटी के खिलाफ जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेलेगा। इंडियन आर्मी एफटी और 1 लद्दाख एफसी क्रमशः 29 जुलाई और 2 अगस्त को अपना पहला मुकाबला खेलेंगे।

कोकराझार ग्रुप डी की मेज़बानी करेगा,जिसमें आईएसएल क्लब पंजाब एफसी,असम की करबी आंगलोंग मॉर्निंग स्टार एफसी,स्थानीय बोड़ोलैंड एफसी और इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस एफटी (आईटीबीपी एफटी) शामिल हैं।

आईटीबीपी और करबी आंगलोंग के बीच उद्घाटन मुकाबला 27 जुलाई को होगा। बोड़ोलैंड एफसी 31 जुलाई को अपना पहला मैच खेलेगा,जबकि पंजाब एफसी 3 अगस्त को मैदान में उतरेगा।

ग्रुप ई की शुरुआत शिलॉन्ग में 26 जुलाई को होगी, जहाँ मेज़बान शिलॉन्ग लाजोंग एफसी का सामना फॉरेन सर्विसेस टीम से होगा। गत विजेता नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी 2 अगस्त को फॉरेन सर्विसेस टीम के खिलाफ अपने खिताब की रक्षा शुरू करेगा। शिलॉन्ग डर्बी 29 जुलाई को लाजोंग और रंगदाजीद यूनाइटेड एफसी के बीच खेली जाएगी।

ये भी पढ़ें : 134वें डूरंड कप का आगाज़, राष्ट्रपति मुर्मू ने दिखाई ट्रॉफी टूर को हरी झंडी

ग्रुप एफ की मेज़बानी इंफाल करेगा,जहाँ 30 जुलाई को ट्राउ एफसी और नेरोका एफसी के बीच स्थानीय डर्बी से शुरुआत होगी। इंडियन नेवी एफटी और रियल कश्मीर एफसी 2 अगस्त को अपना अभियान शुरू करेंगे। अंतिम ग्रुप-स्टेज मुकाबला 12 अगस्त को कोकराझार में बोड़ोलैंड एफसी और आईटीबीपी एफटी के बीच खेला जाएगा।

आईएसएल क्लबों,प्रमुख सर्विसेज़ टीमों और क्षेत्रीय चहेते क्लबों की भागीदारी के साथ, 134वां इंडियनऑयल डुरंड कप न सिर्फ भारतीय फुटबॉल की विरासत का जश्न मनाएगा बल्कि देश भर की प्रतिभाओं को मंच देने का अवसर भी प्रदान करेगा।

134वां इंडियन ऑयल डूरंड कप – समूह और स्थल

समूह शहर टीमें स्थान
कोलकाता इमामी ईस्ट बंगाल FC, इंडियन एयर फोर्स FT, नामधारी FC, साउथ यूनाइटेड FC विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन, किशोर भारती क्रीड़ांगन
बी कोलकाता मोहन बागान एसजी, मोहम्मडन एससी, डायमंड हार्बर एफसी, बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स एफटी विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन, किशोर भारती क्रीड़ांगन
सी जमशेदपुर जमशेदपुर एफसी, त्रिभुवन आर्मी एफटी (नेपाल), इंडियन आर्मी एफटी, 1 लद्दाख एफसी जेआरडीटाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
डी कोकराझार पंजाब एफसी, आईटीबीपीएफटी, करबी आंगलोंग मॉर्निंग स्टार एफसी, बोड़ोलैंड एफसी साईस्टेडियम
शिलॉन्ग शिलॉन्ग लाजोंग एफसी, नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी, फॉरेन सर्विसेस टीम, रंगदाजीद यूनाइटेड एफसी जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम
एफ इंफाल ट्राउएफसी, नेरोकाएफसी, रियल कश्मीर एफसी, इंडियन नेवी एफटी खुमान लंपक स्टेडियम

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here