रोलर स्केटिंग में एसकेडी एकेडमी के विद्यार्थियों का जलवा, कई पदक जीते

0
49

लखनऊ : एसकेडी एकेडमी के विद्यार्थियों ने 7वीं यूपी ओपन उत्तर प्रदेश रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने कई स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया।

आयुष्मान प्रताप सिंह ने स्वर्ण पदक जीतने के साथ बेस्ट टाइमर का सम्मान प्राप्त किया तथा राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। वहीं आर्या चौरसिया, वरुण सिंह और आर्यन चौरसिया ने भी अपने अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।

ये भी पढ़ें : लखनऊ के SKD न्यू स्टैंडर्ड ने NEET 2026 में रचा सफलता का नया कीर्तिमान

इस उपलब्धि पर एसकेडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के निदेशक मनीष सिंह ने सभी विजेता विद्यार्थियों, उनके प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है तथा खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए निरंतर प्रोत्साहित करता रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here