गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले पूर्व सैनिक दंपत्ति से मिले जीओसी-इन-सी

0
57

मध्य कमान, भारतीय सेना के GOC-in-C, लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने कर्नल बजरंग सिंह (रिटायर्ड) और आशा सिंह से मुलाकात की। यह एक असाधारण वेटरन (पूर्व सैनिक) दंपत्ति है, जिनकी एंड्योरेंस स्पोर्ट्स (सहनशक्ति वाले खेलों) में उपलब्धियां देश को प्रेरित करती रहती हैं।

इस दंपत्ति ने ‘सिक्स वर्ल्ड मैराथन मेजर्स’ पूरे करके, अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करके और प्रतिष्ठित ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ बनाकर भारत का नाम रोशन किया है। वे सैन्य सेवा से परे रक्षा बलों के स्थायी मूल्यों का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हैं।

आठ वर्ल्ड मैराथन मेजर्स के लक्ष्य पर पूर्व सैनिक दंपत्ति, सेना ने दी शुभकामनाएं

आर्मी कमांडर ने उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए उन्हें बधाई दी और टोक्यो और केप टाउन में होने वाली आगामी मैराथन के लिए शुभकामनाएं दीं। इन मैराथन में वे सभी ‘आठ वर्ल्ड मैराथन मेजर्स’ को पूरा करने और एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।

ये भी पढ़ें : हौसले की ऊँचाइयों पर जीता जज़्बा – सूर्या स्पीति चैलेंज में हेत राम व तेनज़िन डोल्मा बने हीरो

ये भी पढ़ें : यूएचक्यू कोटे के तहत जाट रेजिमेंटल सेंटर बरेली में होगी अग्निवीर भर्ती रैली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here