बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी मेकर्स की पहली पसंद बनती जा रही है। बॉलीवुड से लेकर साउथ के प्रोजेक्ट्स के लिए मेकर्स अब तृप्ति को ही कास्ट कर रहे हैं।
हाल ही में एक्ट्रेस की रोमांटिक ड्रामा ‘धड़क 2’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस मूवी में तृप्ति को सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ अहम रोल में देखा जाएगा।
‘धड़क 2’ के अलावा तृप्ति के पास बेहतरीन निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की नई फिल्म ‘स्पिरिट’ भी है, जिसमें एक्ट्रेस ने दीपिका पादुकोण को रिप्लेस किया है। तृप्ति ने अब फिल्म ‘स्पिरिट’ में संदीप रेड्डी वांगा संग काम करने को लेकर चुप्पी तोड़ दी है।
एक मनोरंजन साइट को दिए इंटरव्यू में तृप्ति ने संदीप रेड्डी वांगा संग काम करने के एक्सपीरियंस को साझा किया। इस समय एक्ट्रेस इंडस्ट्री में मौजूद कई बड़े-बड़े डायरेक्टर्स की फिल्मों में काम कर नए-नए रोल्स को एक्स्प्लोर कर रही हैं।
‘स्पिरिट’ में संदीप रेड्डी वांगा संग काम करने को लेकर तृप्ति बेहद उत्साहित हैं। पोर्टल से बात करते हुए एक्ट्रेस ने अपनी फीलिंग शेयर करते हुए कहा, ‘मिस्टर वांगा की स्पिरिट में काम करने के लिए काफी एक्साइटेड हूं।’ एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘यह एक प्यारी फिल्म होगी।’
‘स्पिरिट’ की बात करें तो इसमें तृप्ति के साथ पहली बार साउथ सुपरस्टार प्रभास नजर आएंगे। ‘एनिमल’ के बाद संदीप रेड्डी वांगा के साथ तृप्ति डिमरी की यह दूसरी फिल्म है।
इस मूवी को टी-सीरीज और भद्रकाली पिक्चर्स के बैनर तले बनाया जा रहा है। इस मूवी में प्रभास को एक पुलिस ऑफिसर के रोल में देखा जाएगा। फिल्म इसी साल फ्लोर पर जाएगी।
ये भी पढ़े : Dhadak 2 : रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर जारी, 1 अगस्त को आएगी फिल्म
ये भी पढ़े : तृप्ति डिमरी बनीं प्रभास की नई हीरोइन, ‘स्पिरिट’ में दीपिका को किया रिप्लेस













