कर्नल एसएन मिश्र स्कूल और बीएसएनवी इंटर कॉलेज पहले दिन जीते

0
714

लखनऊ। कर्नल एसएन मिश्र स्कूल ने बप्पा श्री नारायण मेमोरियल सेवन-ए-साइड (अंडर-14 बालक) कॉलेज फुटबॉल प्रतियोगिता के पहले मैच में एल पी एस स्कूल सेक्टर 9 को 3-1 गोल से मात देकर जीत से शुरुआत की। दूसरे मुकाबले में बीएसएनवी इंटर कॉलेज ने द सिटी कॉलेज साउथ सिटी को 3-2 से हराकर जीत हासिल की।

सेवन-ए-साइड (अंडर-14 बालक) कॉलेज फुटबॉल प्रतियोगिता

प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुवार को बप्पा जी की जयंती पर कॉलेज प्रबंधक केएन मिश्रा, प्रधानाचार्य अनुराग दीक्षित ने किया। आज पहले मैच में पहले मैच में कर्नल एसएन मिश्र स्कूल की ओर से दानिश  ने 11वें व 36वें  मिनट में दो गोल दागे जबकि मेराज  ने 22वें मिनट में  एक गोल किया।

दूसरी ओर एलपीएस स्कूल सेक्टर 9 स्कूल से शौर्य 13वें मिनट में गोल कर सके। अंत में  को कर्नल एसएन मिश्र ने 3-1 गोल से मैच जीत लिया। दूसरे मैच में बीएसएनवी इंटर कॉलेज ने 3-2 से जीत हासिल की। मैच में शुरू से ही दोनों टीमों ने जीत हासिल करने की कोशिश की।

ये भी पढ़े : सेवन-ए-साइड (अंडर-14 बालक) कॉलेज फुटबॉल प्रतियोगिता 11 अगस्त से

पहले हॉफ में बीएसएनवी से नितिन ने 13वें मिनट में गोल दाग टीम का खाता खोला। जवाब में द सिटी कॉलेज साउथ सिटी से शिव सिंह ने 14वें मिनट मेंं गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

दूसरे हाफ में बीएसएनवी के नितिन में 36वें और द सिटी के अनिल ने  38वें मिनट में गोल कर स्कोर को फिर 2-2 से बराबर कर दिया। इसके बाद जब लग रहा था कि मैच ड्रा होगा लेकिन अंतिम मिनट में बीएसएनवी से आलोक ने गोल कर टीम की झोली में जीत डाल दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here