दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से एक तस्वीर साझा की है, जो इंटरनेट पर आते ही छा गई है। नेटिजंस इसे बेहद पसंद कर रहे हैं और प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
सलमान ने एक पोस्ट किया है, जिसमें वो अपनी आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग करते दिख रहे हैं। साझा की गई तस्वीर में अभिनेता के माथे से खून बहता दिख रहा है और वो वर्दी पहने नजर आ रहे हैं। साथ ही सलमान के सामने एक्शन के लिए क्लैपरबोर्ड लगा हुआ दिख रहा है।
#BattleOfGalwan pic.twitter.com/sj4iy4SXaz
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) September 9, 2025
अभिनेता की ये तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गई है और दर्शकों द्वारा इस पर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने कहा, ‘भाई फिर से फॉर्म में आ गए हैं।’
दूसरे यूजर ने लिखा, थिएटर में इस बार बवाल मचा देना सलमान भाई।’ वहीं एक और यूजर ने कमेंट सेक्शन में कहा, ‘इतिहास रचने वाले हैं।’ अन्य यूजर्स इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं।
फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’, 15 जून 2020 को गलवान घाटी में हुए भारत-चीन सैन्य संघर्ष पर आधारित है, जिसमें भारतीय सैनिकों ने साहस और बलिदान दिखाया था।
यह फिल्म उनके सम्मान में बनाई जा रही है। सलमान इस फिल्म में कर्नल बी. संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन अपूर्वा लाखिया कर रहे हैं, जिन्होंने ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ सहित कई अन्य फिल्में भी बनाई हैं। सलमान खान और चित्रांगदा सिंह इस फिल्म में नजर आएंगे।
सलमान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ को रक्षा मंत्रालय से समर्थन, चीन को विलेन नहीं दिखाने की शर्त
सितंबर के आगाज में सलमान खान अचानक दिल्ली पहुंचे, जिससे सियासी हलकों में हलचल मच गई। चूंकि कुछ महीनों में बिहार चुनाव होंगे, इसलिए कयास लगाए जाने लगे कि उनकी यह यात्रा राजनीति से जुड़ी है। लेकिन असल वजह कुछ और ही निकली।
दरअसल, सलमान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलने पहुंचे थे। फिल्म की शूटिंग फिलहाल लद्दाख में चल रही है, जो सिक्योरिटी के लिहाज से एक बेहद संवेदनशील इलाका है।
फिल्म का विषय भारत-चीन के बीच गलवान घाटी में हुई झड़प पर आधारित है, जिस वजह से सेना ने कुछ आपत्तियां जताई थीं। वहीं, यह भी आशंका जताई जा रही थी कि फिल्म से भारत-चीन के बीच रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं।
इन सब कारणों से शूटिंग में देरी हो रही थी, जबकि लद्दाख के बदलते मौसम को देखते हुए मेकर्स के पास वक्त कम है। इन्हीं परिस्थितियों में सलमान ने राजनाथ सिंह से मिलने का फैसला लिया। दिल्ली में दोनों के बीच करीब 45 मिनट लंबी बातचीत हुई।
एक मनोरंजन साइट की रिपोर्ट के मुताबिक, यह मीटिंग काफी सकारात्मक रही। सलमान ने रक्षा मंत्री को फिल्म के इरादों और विषयवस्तु के बारे में विस्तार से बताया।
सूत्रों के अनुसार, राजनाथ सिंह ने सलमान को भरोसा दिलाया कि मंत्रालय की ओर से सहयोग किया जाएगा, लेकिन उन्होंने एक अहम बात पर जोर दिया—चीन को फिल्म में विलेन के रूप में पेश न किया जाए।
उन्होंने समझाया कि वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में भारत-चीन के रिश्तों में संतुलन बना हुआ है, और किसी भी तरह का तनाव टालना ज़रूरी है।
सलमान ने रक्षा मंत्री की बात को तुरंत स्वीकार किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘बैटल ऑफ गलवान’ किसी भी तरह से चीन विरोधी फिल्म नहीं है, बल्कि यह भारतीय सेना की वीरता और बलिदान को श्रद्धांजलि देती है।
सलमान ने यह भी वादा किया कि एक जिम्मेदार भारतीय नागरिक के तौर पर वह देशहित के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाएंगे। राजनाथ सिंह, सलमान की इस प्रतिबद्धता से संतुष्ट हुए और फिल्म को आगे बढ़ाने की अनुमति दे दी।
हालांकि इस मुलाकात की कोई आधिकारिक तस्वीर सामने नहीं आई है, लेकिन एक फोटो में राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह, सलमान को रिसीव करते हुए दिखे।
No one can play larger-than-life characters the way you do . It was nice to meet and welcome Mr. Salman Khan. pic.twitter.com/7XkzuwPsKr
— 𝐍𝐞𝐞𝐫𝐚𝐣 𝐒𝐢𝐧𝐠𝐡 (@NeerajSinghSays) August 31, 2025
खबर ये भी है कि सलमान ने राजनाथ सिंह को अपने घर पर होने वाले गणपति महोत्सव में आमंत्रित किया था। इस मीटिंग के बाद सलमान ने लद्दाख में अपनी शूटिंग दोबारा शुरू कर दी।
ये भी पढ़े : अपूर्वा लाखिया के साथ सलमान की अगली फिल्म : एक रोमांचक आर्मी थ्रिलर
ये भी पढ़े : सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ में चित्रांगदा सिंह की एंट्री












