बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने फिल्म ‘सिकंदर’ की असफलता को देखने के बाद अपनी नई मूवी ‘बैटल ऑफ गलवान’ की बड़ी घोषणा की। इस घोषणा के बाद से भाईजान के फैन्स उनकी इस वॉर-ड्रामा को देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं।
कई दिनों से मेकर्स सलमान खान के अपोजिट लीड एक्ट्रेस की कास्टिंग की तलाश में बिजी थे। अब ऐसा लग रहा है कि मेकर्स की तलाश बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रंगदा सिंह पर जाकर खत्म हुई है। सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का निर्देशन कर रहे अपूर्वा लाखिया ने बताया कि वो हमेशा से ही चित्रंगदा सिंह के साथ काम करना चाह रहे थे।
Simplicity and Elegance personified ✨🤍 Welcoming @IChitrangda to the Battle Of Galwan team 🙌🏻 pic.twitter.com/7Tk9oFR5C5
— Salman Khan Films (@SKFilmsOfficial) July 10, 2025
उन्होंने चित्रंगदा सिंह की शानदार परफॉर्मेंस ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ और ‘बॉब बिस्वास’ जैसी फिल्मों में देखी है। अपूर्वा लाखिया फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में चित्रंगदा सिंह की कास्टिंग से पूरी तरह सहमत है। उन्हें उम्मीद है कि चित्रंगदा फिल्म में निभाए जाने वाले अपने किरदार में जान डाल देंगी।
अपूर्वा लाखिया को यह भी लग रहा है कि ‘बैटल ऑफ गलवान’ में सलमान खान के साथ चित्रंगदा सिंह की जोड़ी एकदम परफेक्ट साबित होगी।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान ने इस मूवी के लिए वजन घटाना भी शुरू कर दिया है। इस मूवी में सलमान खान एक आर्मी ऑफिस के रोल में देखा जाएगा। यह फिल्म साल 2020 में गलवान वैली में इंडिया-चाइना के बीच हुए विवाद पर बनने जा रहे हैं।
ये भी पढ़े : जुलाई अंत से शूट का आगाज, लद्दाख में पहला शेड्यूल, सलमान खान लीन लुक में
ये भी पढ़े : अपूर्वा लाखिया के साथ सलमान की अगली फिल्म : एक रोमांचक आर्मी थ्रिलर













